IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News भूख-प्यास और तपती धूप में दम तोड़ रहे बेजुबान।

रिपोर्टर मो ज़ैद सूरतगंज बाराबंकी उत्तरप्रदेश  

बाराबंकी  भरपेट चारा पानी न मिलने के कारण कमजोरी और तेज धूप में छाया न मिलने के कारण सूरतगंज के अमराई गांव में बने गौशाला में मवेशी दम तोड़ रहे हैं।  गोशालाओं की हालत खस्ता है। छुट्टा पशुओं को ठांव देने के लिए हर महीने सरकार गोशालाओं पर लाखों रुपये खर्च कर रही है,

लेकिन हालत सुधरने का नाम नहीं ले रही है। न तो उनके लिए चारे और पानी की पर्याप्त व्यवस्था है और न ही धूप से बचाव के लिए कोई पर्याप्त साधन। हालत यह है कि तपती धूप में भूख प्यास से गायें दम तोड़ रही हैं। सूरतगंज ब्लाक क्षेत्र के अमराई गांव स्थित गौशाला में सोमवार को तीन गायों की मौत हो गई है। जबकि दो गाय मौत के लिए तड़प रही हैं।।सरकार ने ग्रामीण इलाकों के छुट्टा गोवंशीय पशुओं को गोआश्रय स्थल पहुंचा कर उनके चारे पानी की व्यवस्था करने का निर्देश जिम्मेदारों को दिया है, लेकिन यहां न तो उनके लिए चारे, पानी की पर्याप्त व्यवस्था है और न ही धूप से बचाव के लिए इंतजाम है। विकास खंड अधिकारी प्रीति वर्मा से संवाददाता द्वारा बात की गई तो उन्होंने बताया की गौशाला की स्थित अगर ऐसी पाई जाती है तो ग्राम प्रधान के ऊपर कार्यवाही की जाएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button