Madhya Pradesh News चंदन नगर क्षेत्र में गुंडे की चाकू से गोदकर हत्या

रिपोर्टर संजय पांडे इंदौर मध्यप्रदेश
इंदौर 20 जून बीती रात चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक गुंडे की बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक के खिलाफ चार थाना क्षेत्रों में 10 से अधिक प्रकरण दर्ज थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदू वाला आम रोड के पास सुबह एक युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। टीआई सुनील शर्मा के मुताबिक युवक की पहचान इमरान उर्फ टोनी पिता अब्दुल रशीद 30 साल निवासी लोहार पट्टी मल्हारगंज के रूप में हुई। उसके पेट कमर और हाथ पर चाकू के 5 से अधिक घाव पाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इमरान अपने एक अन्य साथी के साथ आम वाला रोड पर आया था जहां बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला किया और फरार हो गए। पुलिस इमरान के साथी की तलाश कर रही है ताकि घटना की जानकारी मिल सके। टीआई शर्मा के मुताबिक इमरान के खिलाफ चंदननगर छतरीपुरा पंढरीनाथ और मल्हारगंज थाना क्षेत्र में 10 से अधिक प्रकरण दर्ज है। चंदननगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है


Subscribe to my channel