IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News जिला देवास टोंक खुर्द से बालकृष्ण बडेरा की कलम से श्मशान घाट एवं मांगलिक भवन ना होने पर तहसील एवं जनपद पंचायत को दिया ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम- 

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश 

देवास  मामला कुछ इस प्रकार है ग्रामीण जनता ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा टोंक खुर्द तहसीलदार को।टोंक खुर्द।ग्राम जिरवाय के अंबेडकर मोहल्ला के अनुसूचित जाति वर्ग की जनता ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम टोंक खुर्द तहसीलदार के स्टेनो बाबू विक्रम सिंह मालवीय को ज्ञापन पत्र तहसील कार्यालय पहुंचकर ग्रामीण जनों द्वारा नारा लगाते हुए हमारी मांगे पूरी करो हम सरकार से हमारा अधिकार मांगते हैं ज्ञापन पत्र सौंपा गया सैकड़ों ग्रामीणो ने ज्ञापन में उल्लेख है कि ग्राम जिरवाय वर्षों पुरानी स्थित भूमि पर हमारे पूर्वजों का कच्चा श्मशान मे वर्षों से दाह संस्कार किया जा रहा है उक्त भूमि पर नवीन शमशान निर्माण शेड़ बनाया जाए बारिश के दिनों में दाह संस्कार करने पर पानी गिरने से बड़ी समस्या की परेशानी आती है एवं अंबेडकर मोहल्ला में नवीन मांगलिक भवन का नव निर्माण कर मांगलिक भवन बनाया जाए क्योंकि बारिश के दिनों में नुक्ता प्रथा का कार्यक्रम होते हैं तो कार्यक्रमों की कोई किसी प्रकार से व्यवस्था नहीं है बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है तत्काल ही दोनों गंभीर समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री जी संबंधित विभाग को निर्देश दिए जाए नव निर्माण शमशान शेड़ एवं मांगलिक भवन बनाने की मांग की गई ज्ञापन पत्र पढ़कर वाचन अर्जुन धनगर ने किया इस अवसर पर ग्रामीण देवकरण,उमराव सिंह,लालजी राम,बालचंद्र,सचिन,रवींद्र, दिनेश,रामचंद्र,ओम प्रकाश, दीपक,बलवान,कमल,प्रभु लाल,देव बाई,रेशम बाई,प्रेम बाई,लक्ष्मी,हेमलता,सरिता, पपीता आदि महिलाओं प्रमुख रूप से उपस्थित थी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button