IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News काजला धाम फ्लाई ओवर के पास कार में लगी आग,चालक सुरक्षित।

रिपोर्टर रमन अग्रवाल हिसार हरियाणा

हिसार, सिरसा रोड पर काजला धाम के नजदीक फ्लाई ओवर ब्रिज से पहले एक चलती कार में आग लग गई। राहगीरों की मदद से गाड़ी में सवार चालक को बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद सूचना मिलने पर मार्केट कमेटी से फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने पहुंचकर आग बुझाई थी किसान राजपाल शर्मा ने बताया कि सिरसा की तरफ गाड़ी जा रही थी जिसमें से धुआं निकलता देखा।तब दौड़ कर गाड़ी को रूकवायाथा। जेसे ही चालक को बाहर निकाला तो गाड़ी ने आग पकड़ ली थी। पूछने पर चालक ने बताया कि इसमें सीएनजी किट लगी है।तब वहां से दूर हो कर डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर मैन हनुमान पुनीया ने बताया कि गाड़ी में सुनील नामक युवक पीछे सीट पर बैठा था। बीस मिनट में आग पर काबू पाया गया लेकिन गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button