Madhya Pradesh News सीएम जनसेवा अभियान के लंबित आवेदन तत्परता से निपटाएं : कलेक्ट कचरा गाड़ी रात्रि में दुकानों से कचरा उठाए

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश
कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में साप्ताहिक समीक्षा बैठक में निर्देश दिये कि सीएम जनसेवा अभियान के विभागों में शेष रहे लंबित आवेदनों को संवेदनशीलता एवं तत्परता से निराकृत करें और शहरी क्षेत्रों से रात्रि में भी दुकानों से कचरा उठाया जाए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती तपस्या परिहार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं मैदानी स्तरीय राजस्व अनुविभाग के अधिकारी एवं सीईओ जनपद उपस्थित थे। आग जनित घटना की रोकथाम हेतु मॉकड्रिल हो खुले बोरवेल पाये जाए तो तुरंत एफआईआर करेंn कलेक्टर ने निर्देश दिये कि शासकीय कार्यालयों में स्थापित फायर उपकरण को बाहर रखे और विभागीय अधिकारी आकस्मिक घटना की रोकथाम के लिए मॉकड्रिल भी करें। कार्यालय में फाइल संधारित करने के लिये कांपेक्ट सिस्टम विकसित करें और ई-ऑफिस सिस्टम से रिकार्ड संधारित किया जाये। इस हेतु एनआईसी अधिकारियों को प्रशिक्षित करें। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि प्रतिदिन दिये जा रहे दिव्यांगता प्रमाण पत्र जानकारी का जनपद एवं नगरीय निकायों में भी प्रचार-प्रसार करें। यदि कही खुले पड़े बोरवेल है तो उन्हें तुरंत बंद कराये। संबंधित राजस्व अधिकारी खुले बोरवेल को बंद कराने का सत्यापन प्रमाण पत्र मय सूची के उपलब्ध कराये। जो लोग खुले बोरवेल को बंद नहीं करा रहे उनके खिलाफ पंचनामा बनाते हुये तुरंत एफआईआर दर्ज कराये। तालाबों के सीमांकन एवं मुनारे लगाने की कार्यवाही तुरंत करें कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों एवं जनपद पंचायत के सीईओ को निर्देश दिये कि तालाबों के सीमांकन एवं मुनारे लगाने की कार्यवाही तुरंत करें।
तालाब के पास की शासकीय जमीन को भी सुरक्षित रखे। क्षेत्र में स्थापित बॉउंड्री जिन्हें जल संरक्षण की दृष्टि से पुनः जीवित किया गया है का डाक्यूमेंटेशन भी कराये। जिले में निर्माण विभागों एवं एजेंसियों द्वारा किये जा रहे कार्य पूरी क्षमता से वर्षा के पूर्व करें। निर्माण कार्यों से जुड़े इश्यू के समाधान के लिये एसडीएम समीक्षा करें। अटल भू-जल योजना में समुचित रूप से एनीकट बनाये। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी चुनाव के मद्देनजर मतदान केन्द्रों की भवन की जांच करें और जरूरत के अनुसार कराये जाने वाले सुधार कार्यों को तुरंत करें। इसी तरह शाला और शासकीय कार्यालयों में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिये बनाये गये रैम्प को मानक स्तर से पूरा कराये। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी और डीपीसी को जाति प्रमाण पत्र की आवेदनों की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि शाला में प्राप्त आवेदनों का ऑनलाइन पंजीयन तुरंत कराये। एसडीएम को निर्देश दिये गये कि शिक्षा विभाग के मैदानी अमलों के साथ समीक्षा करते हुये प्राप्त आवेदनों का टाइमलाइन के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कराये। किसी भी दशा में पात्र छात्रों के आवेदन लंबित न रहे.


Subscribe to my channel