Madhya Pradesh News रतलाम पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान
अभियान के तहत लोगो को महिला अपराधो के प्रति किया गया जागरूक

रिपोर्टर दौलत राम पाटीदार जिला रतलाम मध्य प्रदेश
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा श्री सुनील गुप्ता के नेतृत्व में विशेष रूप से बालको एवं पुरुषो को महिला अपराधो के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु” के अंतर्गत आज अंतिम दिन समापन अवसर पर सीएसपी रतलाम श्री हेमंत चौहान, निरीक्षक महिला सुरक्षा शाखा मधु राठौर एवम् उप निरीक्षक पंकज राजपूत थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम द्वारा अलकापुरी चौराहा रतलाम पर और
एसडीओपी आलोट सुश्री शाबेरा अंसारी, उप निरीक्षक कन्हैया अवास्या द्वारा ग्राम खारवा में महिला अपराधो के प्रति जागरूकता के संबंध में जनसंवाद का आयोजन किया गया। जिसमें पुरुषों को महिला अपराधो के प्रति जागरूक करते हुए पुलिस हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों तथा नुक्कड़/चौराहों पर अभिमन्यु सेल्फी प्वाइंट पर जन संवाद के माध्यम से लोगो को महिला अपराधो, नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंगभेद, आदि बिंदुओं पर लोगों को जागरूक किया जाकर विशेष अभियान का समापन किया।


Subscribe to my channel