IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News बहुमत मिलने पर की जाएगी इलाके की कायापलट

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

 नारनौल   जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव दिग्वियज सिंह चौटाला ने रविवार को नांगल चौधरी विधानसभा के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करने के साथ ही उनकी समस्याओं को भी सुना और उनका मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर समाधान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो कार्य चंडीगढ़ के होंगे, ग्राम पंचायतें उनका प्रस्ताव एवं एस्टीमेट बनवा कर भिजवा दें, उन्हें वह डिप्टी सीएम से खुद पूरा करवाएंगे। उन्होंने दौरे की शुरूआत गांव बूढ़वाल से की। तत्पश्चात सिरोही बहाली, शहबाजपुर, नांगल दर्गू एवं भांखरी में ग्रामीण सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ई-लाइब्रेरी व जिम खोलने का ग्रामीणों का आश्वासन दिया। ग्रामीण सभाओं को संबोधित करते हुए प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि बीते दिनों बुढ़ापा पेंशन के मुद्दे पर सीएम मनोहरलाल ने कहा था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और जजपा केवल हमारी सहयोगी है। इसकी पुष्टि करते हुए दिग्विजय ने कहा कि बेशक से सत्ता में हम सहयोगी दल हैं, क्योंकि हमारे केवल दस विधायक ही जीतकर आए थे, लेकिन हमने प्रदेश में तेजी से क्रांतिकारी विकास कार्य करवाए हैं, लेकिन बुढ़ापा पेंशन 5100 रुपये नहीं करवा पाने का मलाल रहेगा। उन्होंने कहा कि अब हमने विधानसभा चुनाव-2024 में 46 विधायकों का लक्ष्य रखा है। आप सभी लोग हमारा साथ बनाए रखें और दुष्यंत को आगे पहुंचाने का काम करें। उन्होंने अतीत में जाते हुए कहा कि जब जजपा का गठन हुआ था, छह माह बाद ही उपचुनाव थे। तब जींद के पहले उपचुनाव में पार्टी को जीत नहीं मिली थी, लेकिन राजनीतिक पंडितों ने मानना शुरू कर दिया था कि जेजेपी की नींव मजबूत हो गई है। विधानसभा चुनाव में 10 सीट जीतने के बाद दुष्यंत चौटाला के सामने दो विकल्प थे। पहला विकल्प कांग्रेस के साथ विपक्ष में बैठे या दूसरा जींद रैली में किए वादों को पूरा करे। उन्होंने कहा कि तब हमने जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए सत्ता में भाजपा का सहयोगी बनना स्वीकार किया। अब करीब साढ़े तीन साल के कार्यकाल में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के प्रयासों से स्थानीय युवाओं को प्रदेश के उद्योगों में 75 फीसदी रोजगार देने का कानून बन पाया है। कांग्रेस के शासन में मारूती उद्योग पलायन कर गया था, अब जेजेपी के प्रयासों ने खरखौदा में एशिया का सबसे बड़ा ऑटो मोबाइल का कारखाना स्थापित होने वाला है। उन्होंने कहा कि राशन डिपो संचालन में पहले महिलाओं की भागीदारी नहीं थी, अब दुष्यंत चौटाला ने 33 फीसदी राशन डिपो महिलाओं को अलॉट करना सुनिश्चित करवाया है। ग्रामीण सभाओं में उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और कहा कि कांग्रेस को सिर्फ सत्ता पाने की चिंता है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने बेटे को सीएम बनाने के सपने संजोए हुए हैं। जबकी प्रदेश की जनता हुड्डा के शासन को 10 साल झेल चुकी है। उन्होंने केवल परिवार व क्षेत्रवाद को बढ़ावा दिया है। दक्षिण हरियाणा तथा नांगल चौधरी हलका डॉ. अजय चौटाला की कर्मभूमि रही है। बहुमत से सत्ता मिलने पर इस इलाके की कायापलट करने का काम किया जाएगा, लेकिन सहयोगी बनने से कुछ नहीं होगा। पहले जननायक जनता पार्टी की प्रदेश में सरकार बनवाओ। इस दौरे में ग्रामीणों ने उनके सम्मुख टूटी सड़कों, ई-लाइब्रेरी, जिम, जल निकासी प्रबंध की मांगें रखी। शहबाजपुर के ग्रामीणों ने सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए गांव में बाईपास बनाने तथा सामुदायिक केंद्र में डाक्टर की नियुक्ति करवाने की मांग रखी। सिरोही बहाली के ग्रामीणों ने कम्यूनिटी सेंटर बनवारे व रास्तों एवं नाले बनवाने की मांग रखी, जिनका समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर ग्रामीण जनसभाओं की अध्यक्षता हलका प्रधान हजारी लाल लंबौरा ने की तथा उनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी, राष्ट्रीय महासचिव एवं चेयरपर्सन कमलेश सैनी, प्रदेश महासचिव तेजप्रकाश एडवोकेट, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव, कोटपूतली राजस्थान जजपा के प्रधान प्रदेश महसचिव रामनिवास यादव , जिलाध्यक्ष डा. मनीष शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष सुलोचना ढिल्लो, जिला उप प्रमुख भीमसिंह गुर्जर, सावित्री गुर्जर, हलका अध्यक्ष बेदू राता, संजीव तंवर, सुरेंद्र पटीकरा, सुरेश शास्त्री, काशीराम रावत, अमरसिंह ब्रह्माचारी, रामकुमार मकसूसपुरिया, विजयपाल एडवोकेट, रोहतास रावत, विजय छिलरो, सुरेंद्र ढिल्लो, अजय एडवोकेट, प्रमोद ताखर, धर्मबीर यादव, रविंद्र गागड़वास, विष्णु डाबड़ सरपंच, डा. सुनीता धौलेड़ा, सुविधा शास्त्री, सोनिया धनखड़, कंवर सिंह जाखड़ पार्षद, नवीन राव, सुनील दोंगली, कुलदीप यादव, धर्मबीर सरपंच बूढ़वाल, सतीश रावत, चैनसुख तोताहेड़ी, ऑफिस सैके्रट्री विरेंद्र यादव, अनमोल गुप्ता, ज्योति सांगवान, संदीप श्योराण, दीपक यादव, प्रवीण कुमार, मनीष गुर्जर, अभिषेक कुराहवटा, कैलाश सैनी, शेरू चौधरी, जिलेसिंह गुर्जर, महेंद्र चंदेला जिला पार्षद, अनिल कुमार जेई, महीपाल नंबरदार, बहादर नांगलिया, जॉनी तंवर, माडूराम, रवि मसीत, विकास एडवोकेट, थावरमल, राकेश अकबरपुर, लक्खा गुर्जर एवं गौरव यादव समेत अनेक नेतागण मौजूद थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button