IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सहायतास्वास्थ्य

Uttar Pradesh News अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दृष्टिगत पुलिस बल द्वारा पुलिस लाइन चुर्क में किया गया

रिपोर्टर सुभाषच चंद्र यादव सोनभद्र उत्तर प्रदेश

योगाभ्यास आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के दृष्टिगत पुलिस लाइन चुर्क सोनभद्र में योग शिविर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें पतंजलि योग पीठ कमेटी द्वारा उपस्थित पुलिस कर्मियों को योग के प्रति जागरुक करते हुए योगाभ्यास कराया गया । इस दौरान योग प्रशिक्षक द्वारा मानव जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को नियमित रुप से योगाभ्यास करने हेतु प्रेरित किया गया । योग शिविर में पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए योगाभ्यास कराया गया तथा बताया गया कि योग द्वारा न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है, परंतु इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता है । स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग को जीवन में अपनाना जरूरी है तथा तन और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है । इस मौके पर क्षेत्राधिकारी लाइन श्री संजीव कटियार, प्रतिसार निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button