Madhya Pradesh News उज्जैन के झारडा में क़रियर मार्गदर्शन समारोह हुआ संपन्न।
क़रियर निर्माण हेतु हर क्षेत्र में असीम संभावनाए है सही क्षेत्र का चुनाव ज़रूरी है : डॉ निलेश पंचाल

रिपोर्टर डॉ रघुवीर सिंह राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश
उक्त बात अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत समाज द्वारा झारड़ा स्थित जय माँ वैष्णो एडवांस एकेडमी में आयोजित जिला स्तरीय करियर मार्गदर्शन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह अवसर पर छात्रो का करियर मार्गदर्शन करते हुए डॉ निलेश पंचाल केरियर मार्गदर्शक द्वारा कही गई ! छात्रों को इच्छित सफलता प्राप्त करने हेतु समय प्रबंधन के महत्वपूर्ण सिद्धांतों के बारे में छात्रों समझाते हुए अभियोजनअधिकारी श्री गोकुल सिंह जी सिसोदिया इंदौर द्वारा समय प्रबंधन के प्रभावी सूत्र दिए गए । इस अवसर पर मोटिवेशनल स्पीकर श्री भूषण जी धनोडकर रतलाम द्वारा छात्रों को जीवन प्रबंधन के गुर सिखाये गए साथ ही वैष्णो एडवांस एकेडमी के डायरेक्टर वीरेंद्र सिंह राजपूत द्वारा बच्चो को भविष्य निर्माण की योजना के बारे में अवगत करवाया ! कार्यक्रम मे 200 से अधिक छात्रों द्वारा सहभागिता की गई ।
इस अवसर पर सोंधिया राजपूत समाज द्वारा समाज के ज़िले के प्रतिभावान छत्रो भी शील्ड व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया । साथ ही नगर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अन्य समाज के छात्रो को भी समाज द्वारा प्रशंसा पत्र व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में समाज के राष्ट्रीय महासचिव नारायण सिंह जी चौहान,जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह आर्य जिला उपाध्यक्ष गंगा सिंह जी खेड़ा,जिला महासचिव शम्भू सिंह तंवर,युवा जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह जी चौहान ,महिदपुर ब्लॉक अध्यक्ष भगवान सिंह परिहार तराना ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप सिंह जी चौहान ,युवा जिला महासचिव कमल सिंह सरावत, जिला सचिव ईश्वर सिंह ठाकुर युवा ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह ,ब्लॉक महासचिव तराना प्रधान सिंह जी ,महिदपुर ब्लॉक महासचिव तूफान सिंह ठाकुर ,गोपाल सिंह,राजेंद्र सिंह ,कमल सिंह, लक्ष्मण सिंह ,श्रवण सिंह, आदि समाज के पदाधिकारी उपस्थित हुए॥ संचालन विक्रम सिंह चौहान ने किया आभार श्री कमल सिंह सरावत द्वारा व्यक्त किया गया ॥


Subscribe to my channel