उत्तरप्रदेशखेलब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News राष्ट्रीय खिलाड़ी और एसोसिएशन मेंबर समारोह 2023 का आयोजन

रिपोर्टर श्याम जी कश्यप जनपद फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश

आज पुष्कर कराटे एकेडमी संबंध नेशनल सो तो कान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के खिलाड़ियों और पदाधिकारियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इसमें मुख्य अतिथि मोनिका यादव (जिला पंचायत अध्यक्ष) विशिष्ट अतिथि प्रतिष्ठा ठाकुर (अभिनेत्री भोजपुरी )सचिन यादव (समाज सेवक) संजीव कटियार जिला (kridaप्रभारी) सुधीर कुशवाह (जिला स्काउट मास्टर) ठाकुर रविंद्र सिंह ,सोनू ठाकुर ,लाल जी सक्सेना उपस्थित रहे एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक पारस भारद्वाज ने इनको एक बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया इन मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने खिलाड़ियों का सम्मान किया सम्मानित होने वाले खिलाड़ी शिवानी सिंह ,अर्पिता भारद्वाज, नितिक्षा ,सिद्धि, उमंग, पाखी, तन्वी ,आध्या, कृष्णा, अभिषेक ,अमन, विट्ठल ,पुष्कर, हर्षित को सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि मोनिका यादव जी ने कहा इन छात्र-छात्राओं ने वह जाकर वहां पर अपने प्रदेश का और अपने जिले का नाम रोशन किया है राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जहां 15 से 20 प्रदेश आए उस में चौथा स्थान हमें भी बहुत गर्व की बात है और कहा कि यह तो सब इनके शिक्षक पारस भारद्वाज और आरती भारद्वाज की मेहनत का कारण है जोकि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त किया और छात्र छात्राओं को ऐसी ही आगे तरक्की करने की शुभकामनाएं दी जिससे अपने जिले का अपने प्रदेश का नाम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो सके सभी पदाधिकारियों ने यही कामना की की यह लोग ऐसे ही मेहनत करते रहें और अपने जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन करें और मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि ने इनके प्रशिक्षक पारस भारद्वाज और आरती भारद्वाज को शुभकामनाएं दी कार्यक्रम का संचालन सुधीर कुशवाह जी ने किया !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button