Madhya Pradesh News किसानों की तरक्की के लिए सभी मिलकर कार्य करें : कलेक्टर
कृषकों का उन्नतशील बनाने लिए गए निर्णय एफपीओ के प्रतिनिधियों से कार्यों समीक्षा एवं समस्याओं की जानकारी ली

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश
कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने शनिवार को कृषक उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि किसानों की तरक्की के लिए सभी मिलकर कार्य करें। कृषकों को समृद्ध एवं उन्नतशील बनाने और उनकी आय में वृद्धि के लिए सभी आगे आकर कार्य करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं एफपीओ के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने कहा कि छतरपुर जिला कृषि उत्पादन में किस प्रकार आगे बढ़े, इस दिशा में प्रयास करें। प्रतिनिधियों से कृषि उत्पादन के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा एवं उनकी समस्याओं की जानकारी ली जाकर तत्पर्यता से समाधान करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने निर्देशित करते हुए कहा कि कृषि उत्पाद की वृद्धि के लिए परम्परागत फसलों पर निर्भर न रहकर मल्टीक्रापिंग और धीरे-धीरे ऑर्गनिक कृषि कि ओर बढ़ें। कृषकों को दक्ष बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाए। उन्हें विभिन्न योजनाओं से जुड़ी जानकारी के लिए लीगल ट्रेनिंग भी दी जाए। कृषक आधुनिक कृषि यंत्रों और प्रोसेसिंग मशीनों का उपयोग शुरु करें। दुग्ध एवं घी उत्पादक पालकों को सांची डेयरी प्रोजेक्ट से लिंकप किया जाए। बकरी पालन को प्रोत्साहित करने के लिए कारगर प्रयास करने निर्देश दिए गए। स्थानीय उत्पादित प्रोडेक्ट को मुकाम दिलाने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ें कृषक उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा उत्पादित सामग्रियों घी, मुरब्बा, आचार, शहद, सरसों का तेल, साबुन सहित अन्य सामग्रियों को समक्ष में प्रदर्शित करते हुए उनकी गुणवत्ता एवं उत्पादित सामग्रियों के विक्रय संबंधी जानकारी दी गई। कलेक्टर संदीप जी.आर. ने उत्पादित सामग्रियों की गुणवत्ता एवं एफपीओ संगठनों द्वारा कृषि उत्पाद की दिशा में किए जा रहे प्रयास की सराहना की गई। जिले में उत्पाद सामग्री की समूचित बिक्री के लिए अमेजॉन सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर समूचित प्रबंध करें।


Subscribe to my channel