Madhya Pradesh News बिजली संविदा कर्मचारियों की समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट करवाने एवं त्वरित कार्यवाही करने बाबत

रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश
मान्यवर निवेदन कर लेख है कि आदरणीय हम सभी बिजली संविदा कर्मचारी अपने ग्रह ग्राम से दूर 600 से 700 किलोमीटर दूरी पर विभाग की सेवा में अनवरत लगभग 10 से 12 वर्षों से कार्यरत है हमारे माता-पिता काफी वृद्ध हो चुके हैं इसी कारण उनका स्वास्थ्य अधिकांश खराब रहता है उनकी देखभाल करने वाला भी हमारे अतिरिक्त कोई नहीं है
कोरोना जैसी महामारी में भी जब सभी अपने बच्चों परिवार एवं माता पिता के साथ अपने अपने घरों में सुरक्षित थे तब हम सभी बिजली संविदा कर्मचारी अनवरत विभाग की सेवा में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ विभाग के कार्य में तत्पर रहे हैं वही हमारे वृद्ध माता-पिता आने जाने के लिए वाहन की सुविधा ना होने के कारण एवं अति अल्प अवकाश वह अत्यंत अल्प वेतन होने के कारण हम से हजारों किलोमीटर दूर हमारी चिंता में एवं हम उनकी चिंता कल्पित मन के साथ अपने कार्य क्षेत्र में डटे रहे ! शासन की नीति अनुसार चतुर्थ श्रेणी में कार्यरत कर्मचारियों की पदस्थापना उनके गृह जिले में भी दी जानी चाहिए परंतु हम बिजली संविदा कर्मचारियों का वेतन मान अति अल्प एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों से कम होने के बावजूद भी हम अपने गृह जिले से 600 से 700 किलोमीटर की दूरी पर पदस्थ है ! वही हम बिजली कर्मचारियों का कार्य अति जोखिम पूर्ण है जिसके कारण हमारे ज्यादातर बिजली संविदा साथी विभाग का कार्य करते वक्त विद्युत हादसों का शिकार हो गए हैं और वह अब हमारे बीच नहीं रहे और अपने पीछे रोता भीलगता परिवार, छोटे-छोटे बच्चे एवं वृद्ध माता पिता को छोड़ गए हैं जिनका भविष्य पूरी तरह से अंधकार मय है ! उक्त हादसों का मुख्य कारण यह है कि एक तरफ विभाग के कार्य का दबाव दूसरी तरफ अति अल्प वेतन में परिवार के भरण-पोषण का दबाव तीसरा यह कि कई 100 किलोमीटर दूर ग्रह ग्राम में पड़े वृद्ध एवं बीमार माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता उपरोक्त समस्याओं को ध्यान में रखते हुए श्रीमान जी से निवेदन है कि बिजली संविदा कर्मचारियों को एक मौका स्वेच्छा से एक कंपनी से दूसरी कंपनी में ट्रांसफर का दिया जाए ! जिससे विभाग में हो रहे हादसों में भी कमी आएगी एवं कर्मचारी पूरी लगन एवं निष्ठा के साथ कार्यरत रहेंगे तो विभाग की भी छवि उपभोक्ताओं के सामने अच्छी बनेगी
साथ ही बिजली संविदा कर्मचारियों की अन्य मुख्य समस्याएं भी है जो कि निम्नानुसार है -:
1- एक तरफ जहां समान पद पर नियमित कर्मचारियों को वार्षिक वेतन वृद्धि मूल वेतन के तीन पर्सेंट दी जाती है एवं मूल वेतन में उसे जोड़ दिया जाता है वही संविदा कर्मचारियों को वार्षिक वेतन वृद्धि समान कार्य होने के बावजूद भी मूल वेतन के एक परसेंट दि जाती है एवं वार्षिक वेतन वृद्धि को मूल वेतन में भी नहीं जोड़ा जाता है
2- साथ ही संविदा कर्मचारियों को वर्ष में एक बार जनवरी माह में लागू महंगाई भत्ता प्रदान किया जाता है फिर चाहे शासन द्वारा उस वर्ष में कितनी बार भी महंगाई भत्ता बढ़ाया जावे उसका लाभ संविदा कर्मचारी को प्रदान नहीं किया जाता है
3- साथ ही संविदा कर्मचारियों की राष्ट्रीय त्योहारों पर ड्यूटी तो लगाई जाती है परंतु उसका कोई भी भुगतान नहीं किया जाता
4- साथ ही संविदा कर्मचारियों का समान कार्य होने के बावजूद ना ही उन्हें अर्जित अवकाश ना ही चिकित्सा अवकाश की पात्रता दी जाती है
5- साथ ही संविदा पॉलिसी 2018 के तहत संविदा कर्मचारियों को समान पद के नियमित कर्मचारियों के मूल वेतन का 90% दीया जाना था परंतु संविदा कर्मचारियों को उनके समान पद के नियमित कर्मचारियों के मूल वेतन का 90 परसेंट नहीं दिया जा रहा है जिसके कारण 10 से 12 वर्षों से विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की वरिष्ठता का लाभ उनको नहीं मिल पा रहा है
अतः बिजली संविदा कर्मचारियों की उपरोक्त समस्याओं को ध्यान में रखते हुए निवेदन है कि श्रीमान जी त्वरित फैसला लें जिससे विभाग में 10 से 12 वर्षों से लगातार कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण के साथ एक कंपनी से दूसरे कंपनी में स्वेच्छा से स्थानांतरण नीति बनाने का कष्ट करें
सभी संविदा कर्मचारी एवं उनका परिवार सदैव श्रीमान जी का आभारी रहेगा
प्रतिलिपि
1- श्रीमान ऊर्जा मंत्री मध्यप्रदेश शासन की ओर आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित !
2- श्रीमान प्रमुख सचिव ऊर्जा भोपाल की ओर आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित
3- श्रीमान महामंत्री महोदय बिजली कर्मचारी महासंघ की ओर आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित


Subscribe to my channel