IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय सिवनी की प्राचार्य सुर्खियों में

रिपोर्टर  विनय सैलाम सिवनी मध्य प्रदेश

सिवनी  शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय कन्या उच्च. माध्यमिक शाला सिवनी में प्राचार्य श्रीमती प्रेमी सिंग ने अपनी पदस्थापना समय से छात्राओं से फीस के साथ 50 रुपए प्रति छात्रा स्कूल बेच एवं परिचय पत्र के लिए प्रति वर्ष विगत 4 वर्षों से लिए गए है और इन चार वर्षों में छात्राओं को बेच और परिचय पत्र नहीं दिए गए है इसमें छात्राओं के अभिभावकों में शासकीय विद्यालयों के प्रति असंतोष बड़ रहा है और श्रीमती प्रेमी सिंग जैसी प्राचार्य गरीब और मध्यम वर्ग की इन छात्राओं का आर्थिक शोषण कर रहीं है । इन चार वर्षों की ली गई अतिरिक्त फीस छात्राओं की वापिस की जाए और प्राचार्य पर अनिमिताओ की जांच की जांच की कार्यवाही की जाए। ज्ञात रहे की शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय सिवनी में पदस्थ वर्तमान प्राचार्य पूर्व से ही विवादों में चर्चित रही है अभी कुछ वर्ष पहले जब ये ऊर्दू स्कूल सिवनी में पदस्थ थीं इनकी कार्यप्रणाली तथा मानसिक प्रताड़ना से वहां पदस्थ एक शिक्षिका ने आत्महत्या करने का प्रयास किया था, उस समय जांच में इनको दोषी पाकर ऊर्दू स्कूल सिवनी से हटाकर शा.उ.मा.वि.बोरी(बरघाट) कर दिया गया था किंतु कुछ दिनों बाद श्रीमती प्रेमी सिंग की पदस्थापना सिवनी नगरीय में एम.एल.बी स्कूल सिवनी में कर दी गई है जिससे विद्यालय की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित नही हो पा रही है । विद्यालय में छात्राओं तथा शैक्षणिक स्टाफ के लिए कार्य करने की परिस्थिति अनुकूल नहीं है चारो ओर गंदगी का साम्राज्य विद्यालय में गाजर घास उग रही है जिला मुख्यालय में स्तिथ शासकीय विद्यालय प्राचार्य की कार्यप्रणाली के चलते अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button