बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News जहानाबाद जिले के शकूराबाद में एक वृद्ध महिला महिला की मृत पड़ी लाश मिलने से फैली सनसनी।

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार

 रतनी -शकूराबाद थाना क्षेत्र रतनी पोखमा रोड मे ग्राम लालू बिगहा कब्रिस्तान के पास एक वृद्ध महिला की मृत पड़ी लाश की नजर पड़ते ही भीड़ इकट्ठा हो गया। शव को पहचानने की कोशिश लोगों द्वारा किया जाने का प्रयास किया। वही घटना की सूचना पाकर मुखिया पति सह समाजसेवी पंचदेव कुमार स्थल पर पहुंच शव को पहचानने तथा लोगो से पुछताछ करने लगे। आखिर लोग हैरान थे कि अचानक वृद्ध महिला की मौत किस परिस्थिति में हुई। वही घटना की सूचना शकूराबाद थाना को सुचित किया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लिया। वही पंचदेव कुमार ने बताया कि चूंकि मृत महिला के परिजन को शोसल मिडिया से जानकारी होते ही, परिजन भी मौके पर पहुंच लाश को पहचान किया। वही मृतक के पोता प्रेमचंद कुमार ने बताया कि ए हमारी दादी है,जो कखौरा अपने बहन के यहां जा रही थी। उसने यह भी बताया कि मृतक का नाम ज्ञानी देवी पति वालेशवर प्रसाद ग्राम न॑दन पुरा थाना मखदुमपुर बताया गया। वही मृतक के परिजन को शव को सौप दिया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button