IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News सौरभ तिवारी कार्यपालन अभियंता बने कर्मचारी एवं अधिकारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

छतरपुर के ग्राम धमौरा निवासी श्री सौरभ तिवारी को मध्यप्रदेश पावर इंजीनियर एंड एम्पालाईज एसोसिएशन का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया हैं आज भोपाल में हुई पी.ई.ई.ए. की बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गई हैं., पावर इंजीनियर एंड एम्प्लाइज एसोसिएशन (संबद्धता भारतीय मजदूर संघ )प्रदेश कार्यसमिति बैठक एवं पदाधिकारी सम्मेलन की शुरुआत मां भारती,भगवान विश्वकर्मा जी एवं दंतोपथ ठेंगड़ी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई इस अवसर पर श्री मधुकर साहब (भारतीय मजदूर संघ प्रदेश महामंत्री) , श्री सुल्तान सिंह शेखावत जी( श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा )श्री रमेशचन्द्र शर्मा जी (कर्मचारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा) श्री कृष्ण प्रताप सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (भारतीय मजदूर संघ )श्री कुलदीप सिंह गुर्जर जी ,श्री अजय कुमार मिश्रा की गरिमामई उपस्थिति कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।

सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ शॉल श्रीफल भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया एवं एवं श्री मधुकर साबले जी प्रदेश महामंत्री भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश के द्वारा सभी पदाधिकारियों की मंच से घोषणा की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह गुर्जर जी,प्रदेश महामंत्री श्री अजय कुमार मिश्रा जी प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सौरभ तिवारी जी,संयुक्त सचिव ,श्री अर्चित श्रीवास्तव जी ,प्रदेश संगठन सचिव आशुतोष आनंद जी, सहसंगठन सचिव शरद तिवारी जी की भी घोषणा की गई एवं आए अतिथियों ने प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित किया सभी से आग्रह किया कि संगठन को मजबूत बनाओ तो आपकी समस्या का स्वता ही निदान होगा संगठन की नई प्रदेश कार्यसमिति ने यह भी निर्णय लिया कि आगामी रणनीति बनाकर अधिकारी कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार से चर्चा की जाएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button