IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News बिजावर विधानसभा में सक्रिय हुए कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा।

 प्रदेश कांग्रेस सूची में बिजावर विधानसभा से उठा श्री शर्मा का नाम,उनकी राजनीति की घर-घर होने लगी चर्चाएं। हजारों जनता का विश्वास जीतकर कर रहे समाजसेवा,मेअब विधानसभा में ठोकेंगे दावेदारी।

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

छतरपुर  बुन्देलखण्ड की बिजावर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष श्री राजेश शर्मा की लोकप्रियता दिनों-दिन सरहद पार कर रही है।उनकी समाजसेवा देखकर छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग नौजवानों में भारी उत्साह दिख रहा। श्री शर्मा को कांग्रेस कमेटी के हजारों कार्यकर्ताओं व समर्थकों का मिला समर्थन। श्री शर्मा ने जनता को संबोधित करते हुए दिया संदेश। कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा जनता के लिए समर्पित बोले- मेरे लिए राजनीति एक सेवा का माध्यम है,आप मेरे परिवार का हिस्सा है,आपका हमारा जुड़ाव आज नहीं,पीढ़ियों से चला आया,आगे भी‌ रहेगा। में सदैव आपके बीच आपकी सेवा के लिए तत्पर रहूंगा।आपका स्नेह-प्रेम व विश्वास पाकर विधानसभा में दावेदारी रहेगी।
बिजावर विधानसभा में सेवादल जिलाध्यक्ष की राजनीति सक्रिय। बिजावर विधानसभा-52 में कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष श्री शर्मा का खिला चेहरा जनता को बेहद पसंद आया।उनकी लोकप्रियता की चर्चा घर-घर में चलने लगी,क्षेत्र के लिए दमदार लोकप्रिय चेहरा जनता को पहली बार देखने मिला।

भाजपा को परास्त करने,बिजावर में कांग्रेसी हुए एक। छतरपुर जिले की एकमात्र बिजावर विधानसभा में कांग्रेस की दावेदारी को देखकर जनता में काफी उमंग व उत्साह दिख रहा।वही श्री शर्मा के गुणों का घरों घरों में महिलाएं व पुरुष गान बखान कर रहे। विधानसभा में कांग्रेस नेता एक होकर भाजपा का सूपड़ा साफ करने मैदान में कूदेंगे।श्री शर्मा का जनता के प्रति उत्साह,जनता के बीच नेता की रुचि मायने रखती,जनता के प्रति स्नेह व प्यार जैसे गुण विद्यमान है। राजेश शर्मा की राजनीति देखकर,घरों-घर में होने लगी चर्चाएं। लगातार 35 वर्षों से कांग्रेस कमेटी के सक्रिय युवा सोच के साथ राजेश शर्मा की जमीनी स्तर से लम्बी पहुंच होने से काफी तेजी से जनता जनार्दन के बीच में अपनी छाप जमा रहे। उन्हे बस विधानसभा की जनता को खुश देखना ना की विधायक की कुर्सी पाना साथ ही भाजपा में बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार व तानाशाही से जनता परेशान है। विधायक की कुर्सी नहीं,जनता की सेवा करना महत्वपूर्ण। श्री राजेश शर्मा का जनता से वादा नही इरादा है कि हमें राजनीति नही समाजसेवा करना है,सेवक हमेशा जनसेवा का कार्य करेगा।उन्होंने क्षेत्र की जनता का विश्वास जीतकर आगे कदम बढ़ाया। धर्मपत्नी ने नगर परिषद में भाजपा का सूपड़ा साफ कर अध्यक्ष की कमान संभाली। सटई नगर परिषद क्षेत्र में लगातार दूसरी बार जनता का एकतरफा विश्वास जीतकर श्रीमती माया-राजेश शर्मा ने 15 पार्षदों मे 13 जीते और अध्यक्ष पद की कमान संभाली।भाजपा का एकतरफा सूपड़ा करने में अव्वल प्रदेश स्तर में चर्चा चलने लगी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सबसे पहले श्री शर्मा का नाम आगे रखा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button