IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News 40 हजार रूपये कीमती 10 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी बहरी पुलिस की गिरफ्त में।

रिपोर्टर धीरेंद्र कुमार पांडेय सीधी मध्य प्रदेश

 पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूश्री अंजुलता पटले, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री नारायण कुमरे के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी बहरी उनि पवन सिंह के नेतृत्व में 40 हजार रुपये कीमती 10 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी बहरी पुलिस के गिरफ्त में मामला विवरण थाना प्रभारी बहरी को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि नेशनल हाइवे 39 बहरी बाईपास टीव्हीएस एजेंसी के पास एक व्यक्ति अपने पास स्मैक बिक्री करने हेतु रखा है। उक्त सूचना से थाना प्रभारी बहरी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया जाकर रेड कार्यवाही हेतु सउनि रजनीश सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर रेड कार्यवाही हेतु नेशनल हाइवे 39 बहरी बाईपास टीव्हीएस एजेंसी के पास भेजा गया जहा घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया, जिससे उसका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम बृजेश मिश्रा पिता श्यामदेव मिश्रा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम चाँदवाही थाना बहरी जिला सीधी का होना बताया जिसकी तलासी लेने पर संदेही की पैन्ट के दाहिने जेब से एक सफेद कलर की पालीथीन मिली जिसमें मटमैले कलर का स्मैक जैसा पदार्थ मिला। स्मैक को इलेक्ट्रॉनिक तौल से तौलने पर 10 ग्राम पाई गई, जिसकी कीमत लगभग 40000 रुपए होगी। आरोपी से उक्त स्मैक के सम्बन्ध में पूछताछ की गई तो बताया की डीडी उर्फ़ दिलीप दीक्षित निवासी ढड़िया ने उक्त स्मैक मुझे बेचने के लिये दिया था। आरोपी बृजेश मिश्रा एवं डीडी उर्फ़ दिलीप दीक्षित का उक्त कृत्य धारा 8,21,22,29 एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से आरोपीबृजेश मिश्रा से स्मैक एवं मौके पर जप्त कर कब्जे पुलिस लिया जाकर आरोपीगड़ 1. बृजेश मिश्रा पिता श्यामदेव मिश्रा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम चाँदवाही थाना बहरी एवं 2. डीडी उर्फ़ दिलीप दीक्षित पिता दयानन्द दीक्षित निवासी ढड़िया थाना बहरी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button