Madhya Pradesh News हर घर जल पहुंचने के बाद आने वाली पीढ़ी को अगर जल प्रबंधन करना है, तो पानी बचाना होगा और पानी इकट्ठा भी करना होगा-केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री पटेल
ग्राम हिरदेपुर में सुनी गई प्रधानमंत्री जी की "मन की बात" जल प्रबंधन में मध्यप्रदेश सरकार को सफलता मिलने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान को दी बधाई

रिपोर्टर शैलेन्द्र जैन दमोह मध्य प्रदेश
जिले के दमोह विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम हिरदेपुर में आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का कार्यक्रम “मन की बात” को ग्रामीणजनों से लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से सुना। इस मौके पर केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल खास तौर पर मौजूद रहे। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा प्रधानमंत्री जी के आपदा प्रबंधन की संकल्प शक्ति और समय के पहले कार्य प्रारंभ करके जनहानि और धन हानि को बचा लेना, यह देश में पहला प्रयोग था जो सफल हुआ है, इस बात के लिये मैं प्रधानमंत्री जी का हृदय से धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा नुकसान के बाद लोग जागते थे, नुकसान न हो इसके लिये सेना, अर्द्ध सैनिक बल, डिस्ट्रिक्ट और केन्द्र का अपदा प्रबंधन विभाग, बिजली, पानी और आवास क्योकि इन्ही चीजों का नुक्सान होता है, लेकिन जो पर्यावरण का नुकसान होता है वह निश्चित रूप से उसकी भरपाई पर्यावरण ही करता है।
केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा जल संरक्षण का अपना मुख्य विषय बनाया है। वे जल की कीमत को भी समझते है और गुजरात में जिस तरह से नर्मदा के जल का उन्होंने प्रबंधन किया है, आज भी हम सभी के सामने यह चुनौती है, हर घर जल पहुंचने के बाद आने वाली पीढ़ी को अगर जल प्रबंधन करना है, तो पानी बचाना भी होगा और पानी इकट्ठा की करना होगा। उन्होंने कहा हम वर्षा जल का कुल 18 प्रतिशत पानी उपयोग कर पाते है, अगर हमने इसको 70 प्रतिशत तक पहुंचा दिया तो आने वाली पीढ़ी को हम शुद्ध पेयजल देने की गारंटी दे सकते है। मन की बात इन्ही प्रेरणाओं पर केन्द्रित है और जो लोग व्यकिगत रूप से सामाजिक क्षेत्र में काम करते है, उसके बाद हमको भी लगता है कि हमें और काम करने की जरूरत है। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री पटेल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जल संसाधन मंत्री एवं विभाग के अमले को और मध्यप्रदेश की जनता को बधाई देते हुये कहा यह सच है कि जल प्रबंधन में मध्यप्रदेश सरकार ने सफलता प्राप्त की है।


Subscribe to my channel