ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य
Madhya Pradesh News केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री पटेल ने सुनी ग्रामीणों की पानी की समस्या

रिपोर्टर शैलेन्द्र जैन दमोह मध्य प्रदेश
केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम “मन की बात” सुनने के पश्चात ग्राम हिरदेपुर की महिलाओं की समस्याओं को सुना। महिलाओं ने ग्राम में पानी की समस्या के निदान की बात रखी थी। इस मौके पर केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री पटेल ने जल निगम के अधिकारियों से चर्चा कर ग्राम के पानी की समस्या का निदान करने निर्देश दिये। बताया गया ग्राम के कुछ क्षेत्र में पानी पहुंचने लगा है, कुछ क्षेत्र में 15 दिन में पानी पहुंच जायेगा।


Subscribe to my channel