Madhya Pradesh News शिव के राज में वृद्धा पेंशन से वृद्ध महिला को वंचित किया गया ग्राम पंचायत बूदौर में पंचायत सचिव रोजगार सहायक की लापरवाही के चलते समग्र आईडी से वृद्ध महिला का नाम गायब, वृद्धा पेंशन से भी वंचित किया।

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश
शिव के राज में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पलीता दिखाया जा रहा है जनपद पंचायत पलेरा की ग्राम पंचायत बूदौर में पंचायत सचिव और रोजगार सहायक की लापरवाही के चलते वृद्ध महिला बैनीबाई का समग्र आईडी से नाम काटा गया नाम जोड़ने पर पैसों की मांग की गई साथ ही महिला को आठ माह से वृद्धा पेंशन से वंचित किया गया है जिसको लेकर समस्त साक्ष्य लगाकर जनपद सीईओ के नाम पलेरा जनपद में एक शिकायत आवेदन पत्र दिया गया है जिसमें वृद्ध महिला का नाम समग्र आईडी में जोड़े जाने की मांग की गई साथ ही वृद्धा पेंशन शासन से दिलाए जाने की मांग की गई इनका कहना है: वृद्ध महिला का नाम समग्र आईडी से कैसे कट गया है मुझे जानकारी नहीं है यह हमारे समय का नहीं है पूर्व में यह नाम कटा हुआ होगा जैसे ही परिवार की शादी से फ्री होकर महिला का नाम जोड़ा जाएगा हजारी प्रसाद विश्वकर्मा पंचायत सचिव इनका कहना है बेनी बाई राय महिला का मुझे आवेदन नहीं मिला है समग्र आईडी से महिला का कैसे नाम कट गया इसका परीक्षण कराया जाएगा महिला का नाम जोड़ा जाएगा और वृद्धा पेंशन का लाभ दिया जाएगा पी.के. मिश्रा सीईओ जनपद पंचायत पलेरा !


Subscribe to my channel