IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News उज्जैन पुलिस द्वारा आगामी चुनाव व कानून व्यवस्थाओं को दृष्टिगत रखते हुए किया गया बलवा ड्रिल का अभ्यास।

रिपोर्टर आशिक अली उज्जैन मध्य प्रदेश

उज्जैन पुलिस द्वारा आगामी चुनाव व कानून व्यवस्थाओं को दृष्टिगत रखते हुए किया गया बलवा ड्रिल का अभ्यास।
समस्त पुलिस बल की पृथक-पृथक टीम गठित कर बलवा ड्रिल, एम.टी ड्रिल अभ्यास कर वाहनों को किया गया चैक। उक्त अभ्यास में पुलिस लाईन का समस्त बल, विभिन्न थानों के बल ने लिया भाग। पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश के परिपालन में आज   पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश भूरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री डॉ. इंद्रजीत बकलवाल के मार्गदर्शन में उज्जैन शहर के समस्त नगर पुलिस अधीक्षक/अनुविभागीय अधिकारी व समस्त थाना प्रभारी अधिकारियों/कर्मचारियों व रक्षित निरीक्षक, सूबेदारों की उपस्थिति में उज्जैन पुलिस द्वारा पुलिस लाइन के बल व विभिन्न थानों के बल को बलवा ड्रिल व एम.टी. ड्रिल का अभ्यास करवाया गया ,जिसमें  पुलिस बल को बलवा ड्रिल के लिए अलग-अलग टीम (1.अश्रु गैस पार्टी 2.लाठी पार्टी 3.राइफल पार्टी 4.रिज़र्व पार्टी) बनाई गई, एवं वाटर केनन व वज्र वाहन का उपयोगकर बलवा ड्रिल का पूर्ण अभ्यास करवाया गया , जिसमें आगामी चुनाव में होने वाली क़ानून व्यवस्था में किस तरह काम करना चाहिए का अभ्यास किया गया , पुलिस अधीक्षक स्वयं द्वारा उक्त बलवा ड्रिल व एम.टी. ड्रिल को देखा गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश उपस्थित समस्त अधिकारियों को दिए गए । समस्त राजपत्रित वरिष्ठ अधिकारियों के वाहनों में बलवा ड्रिल सामग्री का निरीक्षण किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक/अनुविभागीय अधिकारी द्वारा बलवा ड्रिल सामग्री को चेक किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं समस्त बलवा ड्रिल सामग्री का निरीक्षण किया गया एवं समस्त थाना मोबाइल के गाड़ियों एवं उपस्थित नगर पुलिस अधीक्षक/अनुविभागीय अधिकारी की गाड़ियों, समस्त थानों के बलवा ड्रिल सामग्री का निरीक्षण करवाया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button