IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News बड़नगर अपने बच्चों को संस्कारवान बनाएं जिससे वे समाज में व्याप्त कुरीतियों के चक्रव्यू को तोड़ सके।।

 संस्कारवान परिवार ही संस्कारवान समाज का निर्माण करता है।

रिपोर्टर नितिन कुमार पांडिया उज्जैन मध्य प्रदेश

  रुनीजा : -. मध्यप्रदेश शासन पुलिस विभाग द्वारा पूरे प्रदेश स्तर पर समाज में व्याप्त 8 कुरीतियों को दूर करने वह समाज को इससे बचाने के लिए पूरे प्रदेश स्तर पर मैं अभिमन्यु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत भाट पचलाना पुलिस थाने के ग्राम रुनीजा में पंचायत परिसर में पुलिस अनुभागिय अधिकारी श्रीमती पुष्पा प्रजापति एवं उप निरीक्षक सतेंद्र चौधरी के मार्ग दर्शन जनचेतना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कर शुभारम्भ के पूर्व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पुष्पा प्रजापति ,उप निरीक्षक सतेंद्र चौधरी एवं एसआई वर सिह चरपोटा का पंचायत परिवार की ओर से सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र मईड़ा, माधोपुरा के सरपंच सत्यनारायण नागर ,जनपद सदस्य सुनील यादव , पूर्व सरपंच राजेश मिश्रा , एवं महिला प्रतिनिधि के रूप में मंजुला निगम और मीता कोल राजेन्द्र सिंह राठौर द्वारा स्वागत किया गया स्वागत के पश्चात एस डि ओ पी श्री प्रजापति ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश स्तर में एक जन जागरण अभियान चलाए जा रहे हैं।में अभिमन्यू हु। आज समाज में नशा ,दहेज, रूढ़िवादिता,अश्लीलता आसंवेदनशीलता ,भ्रूण हत्या, अशिक्षा और लिंग भेद जैसे चक्रव्यू जो निर्मित हो रहे उसे अभिमन्यु बनकर तोड़ना है। और यह चक्रव्यू तभी तोड़ा जा सकता है जब समाज में माता पिता संस्कारित हो व अपने बच्चे को अच्छे संस्कार दें । संस्कारित माता-पिता ही संस्कार वान समाज का निर्माण करते हैं। आज हम लोगों को समाज में नशा खोरी जैसी बीमारी बढ़ रही है।इससे अपने बच्चों को दूर रखना है। इस बुरी लत में नहीं पड़ने देना है। दहेज लेना व देना दोनों अपराध है । आप अपनी बेटी को कन्यादान के रूप में आप उपहार स्वरूप वस्तुएं दे। अपने बच्चो के लिए दहेज नही मांगे। इसी प्रकार आजकल हम देखते हैं कि बसों में रेलवे स्टेशनों पर आने जाने हमारी बहन बेटियों को लड़कियों को अश्लील इशारे करना आम बात है यह वे लोग करते हैं जो संस्कारित नहीं होते हैं। जिन्हें माता की संस्कारित हैं पढ़े लिखे होते हैं इनके बच्चे ऐसे कार्य नही झरते । यदि कही ऐसा कोई कर रहा तो उसे रोके । अशिक्षा अभिशाप है अशिक्षा के कारण सभी कुरीतियां फैलती है अशिक्षा के कारण ही आज समाज विरोधी कृत्य में पनपते हैं। व्यजती पढ़ा लिखा होगा तो इन कुरीतियों की पनपने नही देगा और एक अच्छे समाज का निर्माण करेगा। इस अवसर पर उप निरीक्षक सतेंद्र चौधरी ने उपस्थित सभी समाज जनों को समाज में व्याप्तजु रीतियों को दूर करने की शपथ दिलाई और पुलिस प्रशासन की ओर से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार श्याम पुरोहित ने किया इस अवसर पर पुलिस विभाग से आरक्षक रविदास बैरागी , राकेश निनामा ,नवीन जादम, सेनिक अजय पाल सिंह गजनी खेड़ी के पूर्व सरपंच श्याम माली रुनीजा के पूर्व उपसरपंच द्वय अनवर मंसूरी ,सत्यनारायण चावड़ा , अलावा रुनेजा ,माधवपुरा , गजनीखेड़ी के कई पंच एवं गणमान्य जन उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button