Madhya Pradesh News कांग्रेस नेता के व्हीकल शोरूम में बदमाश ने चलाई गोली हवाई फायर कर दहशत भी फैलाई

रिपोर्टर पवन रैकवार छतरपुर मध्य प्रदेश
बड़ामलहरा नगर के कद्दावर कांग्रेसी नेता के हीरो मोटरसाइकिल शोरूम में एक बदमाश ने कट्टे से तीन राउंड फायर कर शोरूम एवं कैबिन के ग्लास क्षतिग्रस्त कर दिए जबकि शोरूम के बाहर एक फायर से दहशत फैलाते हुए भाग गया। घटना की खबर लगते ही एसडीओपी और टीआई ने शोरूम पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया वहींं घटना से आक्रोशित नगर के व्यापारियों ने समूचा बाजार बंद कर चक्काजाम का प्रयास भी किया। कट्टे से फायर करने की घटना दोपहर को 1:30 बजे की बताई जाती है। कांग्रेसी नेता ने कट्टे से फायर करने वाले आरोपी की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी रहींं मंजुला डेवडिया के हीरो मोटरसाइकिल के शोरूम में एक तकरीबन 20 वर्षीय युवक ने दोपहर कोई 1:30 बजे के वक्त शोरूम में प्रवेश कर उनके चेंबर में कट्टे से फायर किया जिससे चेंबर में ग्लास का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया इसके बाद शोरूम के बाहर लगे ग्लास में दो जगह फायर कर दोनों तरफ के गिलास को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा जाते-जाते एक हवाई फायर कर दहशत फैलाने का प्रयास भी किया। खबर मिलते ही एसडीओपी शशांक जैन, टीआई केके खनेजा ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर तहकीकात शुरू कर दी। वहींं कट्टे से फायर किए जाने की घटना से न सिर्फ नगर सहित समूचे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया बल्कि घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर आक्रोश जताते हुए उनके शोरूम के सामने ही कुछ देर के लिए चक्का जाम किया मगर एसडीओपी शशांक जैन की समझाइश पर एवं घटना से पीड़ित परिवार के अनुरोध पर व्यापारियों ने तुरंत ही चक्का जाम समाप्त कर दिया। कांग्रेसी नेता शील डेवडिया ने बताया कि घटना के वक्त वह नहाने गए हुए थे उन्होंने यह भी बताया कि शोरूम में काम करने वाले कर्मचारियों के मुताबिक फायर करने वाला युवक शाम को भाई साहब मुझसे फोन पर बात कर लेंगे ऐसा कहकर भी गया है। घटना की जानकारी क्षेत्रीय विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी एवं कांग्रेस कीी पूर्व प्रत्याश रामसिया भारती ने भी घटनास्थल पहुंचकर जानकारी हासिल की। एसडीओपी शशांक जैन बताया कि शील डेवडिया की रिपोर्ट पर कट्टे से फायर करने वाले बड़ामलहरा पुलिस थाना इलाके के मवई गांव निवासी 20 वर्षीय युवक सनीराजा के विरुद्ध धारा 307 एवं 452 का मुकदमा दर्ज कर विभिन्न क्षेत्रों में उक्त आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
असुरक्षित महसूस कर रहे व्यापारी
नगर के जाने-माने व्यापारी शील डेवडिया के शोरूम में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना अपने आप में एक बड़ी घटना है जिसको लेकर नगर एवं क्षेत्र के व्यापारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं बल्कि पुलिस के रवैया के प्रति खासे खफा भी हैं। नगर के एक अन्य व्यापारी मुकेश जैन ने दैनिक भास्कर को शिकायत में बताया कि वह किराना सामग्री का गांव-गांव में फेरी लगाकर बेचने का काम करता है 15 जून को जब वह सड़वा और धनगुवां से किराना सामग्री बेचकर लौट रहा था तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने मोटरसाइकिल से पीछा कर उसके ऑटो को रोक लिया तथा कट्टे की नोक पर उससे किराना सामग्री बेचने के 25 हजार की नगदी एवं मोबाइल छीन लिया। उक्त घटना की लिखित रिपोर्ट मुकेश जैन बड़ामलहरा पुलिस थाना में की है मुकेश जैन ने अभी बताया कि जिस समय और रिपोर्ट करने गया वहां मौजूद पुलिस वालों ने नगदी और मोबाइल लूटने वाले बदमाशों का नाम पूछा जब उसने पुलिस वालों को बताया कि वह किसी भी बदमाश का नाम नहीं जानता है यदि जानता होता तो नामजद रिपोर्ट ही करता। बड़ामलहरा पुलिस के रवैये और कार्यवाही न होने से बेहद क्षुब्ध मुकेश जैन ने सीएम हेल्पलाइन 181 और जिले के एसपी अमित सांघी से भी शिकायत की है।


Subscribe to my channel