IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News  आधार अपडेशन में आ रही समस्या के संबंध में जिले के सभी एसडीएम द्वारा आधार केन्द्रों का निरीक्षण

रिपोर्टर संतोष बसोड झाबुआ मध्यप्रदेश

झाबुआ  17 जून, 2023  जिले में आधार अपडेशन के संबंध में आ रही समस्या को लेकर कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा के निर्देशानुसार एसडीएम झाबुआ, थांदला, पेटलावद द्वारा जिले में आधार केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला द्वारा आधार केंद्रों के निरीक्षण के दौरान सभी आधार केंद्र चालू पाए गए एवं आधार अपडेशन का कार्य जारी है। केनेरा बैंक आधार सेंटर में आधार अपडेशन का कार्य सुबह से जारी हैं। ब्लॉक ऐजुकेशन ऑफिसर थांदला के सेन्टर में आधार अपडेशन का कार्य चल रहा है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद में निरीक्षण के दौरान शासकीय हाईस्कूल मठमठ में आधार मशीन 12 जून से ब्लैकलिस्ट होने से वर्तमान में आधार अपडेशन का कार्य बंद हैं। पेटलावद में शासकीय बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल बामनिया एवं शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सारंगी में आधार अपडेशन का कार्य चालू है। पेटलावद तहसील में आधार से संबंधित 6 शिकायतें प्राप्त हुई थी जिनका निराकरण कर लिया गया हैं। विकासखण्ड राणापुर के शासकीय हाईस्कूल तांडी एवं विकासखण्ड मेघनगर में ब्लॉक ऐजुकेशन ऑफिसर मेघनगर में आधार सेन्टर में आधार अपडेशन का कार्य चल रहा है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ में बीएसएनएल ऑफिस सीएससी केन्द्र निरीक्षण के दौरान बन्द पाया गया। यहां सर्वर नहीं चल रहा है। यहा के ऑपरेटर को ब्लैकलिस्ट किया गया है। कन्या माध्यमिक विद्यालय के सामने आधार सेन्टर के निरीक्षण के दौरान चालू पाया गया। सेन्टर पर रेट लिस्ट लगाई गई है। निरीक्षण के दौरान कुछ आधार सेंटर बंद पाए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सेन्टर में कार्य चल रहा है एवं यहां पर रेट लिस्ट बोर्ड लगा दिया गया है। कलेक्टर सुश्री हुड्डा द्वारा निर्देश दिए गए है कि जिले में जहां सेन्टर बन्द पाए गए है, वहां आवश्यक कार्यवाही करने तथा सभी जगह रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए। यदि कही पर भी निर्धारित रेट से ज्यादा लिए जाने की शिकायत पाई जाती है तो उन पर कार्यवाही की जाएगी।
जिले में जनजातीय कार्यविभाग को आधार अपडेशन की 70 मशीने शासन स्तर से दी गई है। जिनका संचालन शासन स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार नई प्रक्रिया के तहत किया जाना है। वर्तमान में इन मशीनों का उपयोग शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों उपरान्त संचालित की जाएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button