Madhya Pradesh News गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे

रिपोर्टर बलराम बारोलिया सागर मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज 18 जून 2023 को जिले के प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगेे। निर्धारित कार्यक्रम के अनपुसार गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 18 जून 2023 को प्रातः 9 बजे डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर प्रातः 9.30 बजे दतिया निवास पर पहुंचेगे और आमजन से भेंट करेंगे। प्रातः 10 बजे आप दतिया शहर के स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रातः 11 बजे आप दतिया में आयोजित टिफिन की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 12.30 बजे आप दतिया निवास पर पहुंचेगे। अपरान्ह 3.30 बजे आप 113.24 लाख की लागत से सरस्वती शिशु मंदिर तिराहा से गुलजार मोहल्ला से सब्जी मंडी मार्ग के निर्माण के भूमि-पूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे। सायं 4 बजे आप दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर सायं 4.30 बजे डबरा पहुंचेगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सायं 7 बजे आप डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर रात्रि 8 बजे दतिया पहुंचेगे और गहोई धर्मशाला दतिया में आयोजित श्री नारायण भट्ट जी की स्मृति संगीत समारोह कार्यक्रम में भाग लेंगे। रात्रि 9 बजे आप दतिया से ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर रात्रि 10 बजे ग्वालियर पहुंचेगे। 19 जून 2023 को आप रात्रि 12.30 बजे ग्वालियर से भोपाल एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान कर सायं 5.10 बजे भोपाल पहुंचेगे और निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।


Subscribe to my channel