IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने डोर-टू-डोर जाकर नगर वासियों की सुनीं समस्यायें

 रिपोर्टर बलराम बारोलिया सागर मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज शनिवार कोे नगर पालिका परिषद दतिया के वार्ड क्रमांक 34 में पहुंचकर वार्ड का भ्रमण किया। इस दौरान वार्डवासियों से रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए।
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ-साथ उन्होंने लाड़ली बहना योजना के तहत् महिलाओं के खाते में आई एक हजार रूपये की राशि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान कहा कि राज्य सरकार ने योजना के तहत् एक हजार रूपये की राशि के स्थान पर लाड़ली बहनाओं को तीन हजार रूपये की राशि प्राप्त होगी। गृह मंत्री ने कहा कि ऐसे लाड़ली बहना जिनका किसी कारण से नाम छूट गया है

वह चिन्ता न करें उनको योजना के तहत् आवेदन पूर्ण कराकर लाभान्वित किय जायेगा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरू दांगी, नगर पालिका परिषद दतिया के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश सक्सैना, मान सिंह कुशवाहा, रघुवीर कुशवहा, अन्नू पठान, अतुल भूरे चौधरी आदि उपस्थित थे।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button