Madhya Pradesh News जनअभियान परिषद व हार्टफुलनेस योग व ध्यान के तीसरे दिन “हर दिल ध्यान, हर दिन ध्यान” का हुआ आयोजन।
रीठी विकासखण्ड में नवांकुर संस्था द्वारा गांव गांव में आयोजित किए जा रहे योग शिविर।

रिपोर्टर निमेश कोरी कटनी मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद विकासखण्ड रीठी की नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कुदरी द्वारा प्रस्फुटन ग्रामो में हार्टफुलनेस योग प्रशिक्षण केंद्र से पधारे प्रशिक्षकों द्वारा रीठी जनपद की विभिन्न ग्रामो में इन दिवस सुबह, दोपहर व शाम को तीन चरणों मे योग व शयन के सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। हम मनुष्य को आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में लगातार बढ़ रहे तनाव व तनाव से संबंधित बीमारियों से निजात पाने योग व ध्यान शिक्षा के माध्यम से लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसमे प्रशिक्षक श्री नरेन्द्र बरखेड़कर ने बताया कि आज योग के द्वारा हमारा देश आगे बढ़ रहा है। ध्यान और योग के माध्यम से लोग रोगमुक्त हो रहे हैं।
आजकल कांप्टीशन का दौर है और हमारे देश के प्रधानमंत्री यशस्वी नरेंद्र मोदी जो देश को विश्व गुरु बनाना चाहते हैं। वह ध्यान और योग के द्वारा भारत विश्व गुरु का स्थान पाने के लिए अग्रसर है। साथ ही दुनिया के विकासशील और विकसित देशों ने हमारे योग को अपनाया है। हमारा भारत देश के योग के द्वारा विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हो रहे हैं। समापन अवसर पर जनपद सदस्य श्री रतिलाल रैदास, परामर्शदाता शरद यादव, ग्राम रोजगार सहायक पंकज राय, मनोज राय, ग्राम के श्री रविन्द्र राय, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती किरण सिंह, श्रीमती मुन्नी बाई, तिलकरानी, ब्रजरानी, सीटार्नी, रागिनी, सविता उमेशरानी, प्रीति आदि की उपस्थिति रही।


Subscribe to my channel