Madhya Pradesh News सतना में योगेश ताम्रकार के कुशासन और भ्रष्टाचार की हार तो कोटर मे विक्रम सिंह के विकास की जीत !

रिपोर्टर रामदत्त दहयात सतना मध्य प्रदेश
सतना टूर्नामेंट की घोषणा हो चुकी है मैच की डेट आ चुकी हो और कप्तान अपनी टीम को छोड़कर भाग जाए तो फिर जीत की कल्पना कैसे की जा सकती है । यही हुआ सतना नगर निगम के बाद उपचुनाव में यहां भाजपा की भारी पराजय आगामी विधानसभा चुनाव में सतना सीट के लिए अशुभ संकेत है । महापौर अपने खिलाड़ी राजेंद्र दहिया को छोड़कर जुगाड़ का सामान लेने लंदन चले गए और झूठे प्रापोगडां में व्यस्त रहें और यहां भाजपा की किरकिरी हो गई । हकीकत यह है कि योगेश ताम्रकार के महापौर बनने के बाद सतना शहर में भाजपा कमजोर हुई है । महापौर यह भूल गए शहर में उद्योगपति और व्यापारियों के अलावा ब्राह्मण साथियों सरवारा वर्ग भी रहता है लेकिन उनकी आत्म केंद्रित राजनीति में सभी वर्गों को भाजपा से नाराज कर दिया है । महापौर की नजर आम जनता में ना होकर स्मार्ट सिटी के बड़े बजट पर है। अभी नहीं तो कभी नहीं की तर्ज पर भी स्वयं को सवारने में लगे हुए हैं । उन्हें यह भी एहसास नहीं रहा कि कांग्रेस पार्षद को 60 हजार वोट मिले हैं जबकि पूर्व मंत्री के बागी होने के बाद भी विषम परिस्थिति में महापौर प्रत्याशी को 38 हजार वोट मिले हैं । दिल्ली और भोपाल में बैठकर एक 1 सीट का गुणा भाग लगा रहे भाजपा हाईकमान के अरमानों पर पानी फेर रहे योगेश ताम्रकार का चाल चरित्र चेहरा ऐसा दिखाई देता है जैसे में महापौर नहीं प्रधानमंत्री बन गए हो । महापौर बनते ही वे नई फॉर्च्यूनर गाड़ी में दिखने लगे । चूंकि वे चांद से निकले हैं ऐसे में आम जनता उनसे सादगी की अपेक्षा करती थी । लेकिन वे शो बाज नेता बनकर भाजपा का बेड़ा गर्क कर दिया । नगर निगम से भाजपा की हार महापौर कुशासन उनके दाम और भ्रष्टाचार की हार है । गौरव दिवस के नाम पर जिस तरह उन्होंने जनता का पैसा पानी की तरह बहाया और परिवारवाद को बढ़ावा दिया जनता उसे भूलने को तैयार नहीं है । वही कोटर नगर पंचायत उपचुनाव में भाजपा की जीत ने यह साबित कर दिया कि क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह “विक्की भैया” के विकास कार्य जनता को रास आ रहा है कोटर क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली ,सड़क एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में कम समय में जो काम हुए हैं वे बेमिसाल है विधायक के मार्गदर्शन पार्टीजनों ने जो मेहनत की उसी का परिणाम है कि मामला एक-एक रहा वरना महापौर ने तो भाजपा की नाक कटवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी भाजपा को विधानसभा चुनाव में अगर सीट कांग्रेस से छीनीनी है तो भाजपा संगठन को दूरदर्शी होना पड़ेगा ।


Subscribe to my channel