IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News सीएम हैल्पलाईन की लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले 33 अधिकारियों को कलेक्टर ने दिए कारण बताओ नोटिस

आगामी टीएल बैठक तक प्रगति में सुधार नहीं लाने पर होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही

रिपोर्टर सुमित कुशवाह ग्वालियर मध्यप्रदेश

कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने ऐसे 33 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है जिन्होंने सीएम हैल्पलाईन की लंबित शिकायतों के निराकरण में रूचि नहीं ली और प्रगति संतोषजनक नहीं रही। इसके साथ ही मई 2023 में राज्य स्तर पर समीक्षा के दौरान रैंकिंग न्यूनतम एवं विभाग की स्थिति डी केटेगरी में पाई गई। उन्होंने कहा कि आगामी टीएल बैठक में चर्चा के दौरान प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई तो आपके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे। जिन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है उनमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भिण्ड एवं अटेर श्री उदयसिंह सिकरवार, मेहगांव श्री वरूण अवस्थी, लहार श्री नवनीत शर्मा, गोहद श्री शुभम शर्मा, तहसीलदार भिण्ड श्री प्रदीप शर्मा, अटेर श्री रवीस भदौरिया, गोहद श्री नरेश शर्मा, नायब तहसीलदार मिहोना श्री धर्मेन्द्र चौहान, लहार श्री अमित दुबे, मौ श्री राजेन्द्र मौर्य, रौन श्री महेश माहौर, मेहगांव श्री रंजीत सिंह, गोरमी श्री अरविन्द शर्मा, पीओ डूडा श्री पराग जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ यूपीएस कुशवाह, विकास खण्ड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी लहार डॉ धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, फूप डॉ सिद्वार्थ चौहान, गोहद डॉ वासुदेव सिकारिया, अटेर डॉ बुधराम मौर्य, रौन डॉ अंकित चौधरी, मेहगांव डॉ मनीष शर्मा, उप महाप्रबंधक भिण्ड श्री राजेश कुमार मौर्य, गोहद श्री लक्ष्मीनारायण पाटीदार, लहार श्री शैलेन्द्र कौशिक, मेहगांव श्री अमित कुमार, सीडीपीओ भिण्ड शहरी श्री संदीप मौर्य, बरोही श्री परशुराम शर्मा, अधीक्षण अभियंता श्री वीरेन्द्र सिंह दांगी, श्रम अधिकारी श्री मनीष झा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रभारी उप संचालक श्री अब्दुल गफ्फार, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री अब्दुल गफ्फार, प्रभारी सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग श्री हरिओम सिंह जादौन एवं जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती स्वाति पाठक शामिल हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button