IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News खुशियों की दास्तां” लाड़ली बहना योजना से महिलाओ का आत्म विश्वास बढेगा- पिंकी साहू

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 10 जून को जबलपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना में सिंगल क्लिक से 1 करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनों के खाते में कुल 1209-64 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की। पात्र महिलाओं के बैंक खाते में राशि पहुँचने पर महिलाओं ने खुशी जाहिर की। श्रीमती पिंकी साहू निवासी ग्राम करौंदी जनपद पंचायत शहपुरा का कहना है कि लाड़ली बहना योजना से महिलाएँ आर्थिक रूप से सशक्त होंगी और समाज में उनका आत्म-विश्वास बढ़ेगा। उन्होने कहा कि हमारें खतो में एक हजार रूपये की राशि प्राप्त हो गई।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत भविष्य में योजना की राशि 3000 रूपये तक बढ़ाये जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना था कि राशि का उपयोग वे दैनिक कार्यो पर खर्च करेंगी इसके साथ ही वे इस राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई स्वास्थ्य तथा पोषण आदि में उपयोग करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सगे भईया से भी ज्यादा हम सबकी मदद कर रहे है। हम सबकी शुभकामनाएं है कि भैया आगें भी इसी तरह से हम सबकी मदद करते रहेंगे.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button