Madhya Pradesh News नईगढ़ी पुलिस ने अबैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में शराब जप्त कर आरोपी को पहुचाया सलाखों के पीछे

रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश
पुलिस अधीक्षक रीवा श्री विवेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे नशे के विरूद्ध अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेकलाल के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी मऊगंज श्री नबीन दुबे के निर्देशन मे थाना प्रभारी नईगढ़ी जगदीश सिंह ठाकुर ने अपनी टीम के साथ ग्राम हिनौती मे अबैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी के कब्जे से 163 अग्रेजी शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को पहुचया सलाखों के पीछे।
घटना विवरणः- देहात भ्रमण मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हिनौती मे एक व्यक्ति अपने घर मे भारी मात्रा मे अबैध शराब छिपा कर रखे है और विक्री करने के फिराक मे है कि सूचना पर आरोपी के घर पर हमराह स्टाप के मदत दविस दी गई तो आरोपी नारेन्द्र प्रसाद उर्फ भागीरथी साहू उम्र 53 वर्ष नि. ग्राम हिनौती के कब्जे से 163 लीटर अग्रेजी शराब बरामद की गई ।जिसे आरोपी के कब्जे से जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
नाम पता आरोपी : 01 नारेन्द्र प्रसाद उर्फ भागीरथी साहू उम्र 53 वर्ष नि. ग्राम हिनौती थाना नईगढी जिला रीवा
सराहनीय भूमिकाः थाना प्रभारी उनि जगदीश सिंह ठाकुर हम. उनि आरती वर्मा ,सउनि नरेन्द्र चतुर्वेदी आर बीरभद्र प्रताप सिंह,आर. 780 बीरभद्र प्रताप सिंह।


Subscribe to my channel