ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशव्यापार

Madhya Pradesh News छतरपुर ऐतिहासिक मकरसंक्रांति बुड़की के भरे मेला मैं खुलेआम सट्टा हजारों के दाव, बाजना पुलिस का सट्टा खिलाने वालों को संरक्षण

जनता के विश्वास को तोड़ने में कसर नहीं छोड़ रही बाजना थाना प्रभारी अमिता अग्निहोत्री पुलिस एक बड़ा महकमा है जिस पर जनता को न्याय की उम्मीद होती है

✍️रिपोर्टर राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

इन दिनों बाजना पुलिस की असामाजिक तत्वों पर खूब मेहरबानी है चाहे वह बालू माफिया हो या शराब तस्कर

मामला छतरपुर जिले के बाजना थाने से सामने आया है जहां पर बाजना थाना अंतर्गत भीमकुंड स्थित मकरसंक्रांति बुड़की के उपलक्ष में ऐतिहासिक बुड़की का मेला का आयोजन प्रतिवर्ष लगाया जाता है कोरोना काल महामारी से 2 वर्ष के लिए मेला प्रभावित रहा था यह मेला लगता तो 14 जनवरी से लेकिन 14 जनवरी से पहले से मेले की हलचल शुरू हो जाती है जो लगभग 8 से 10 दिन तक चलती हैं मेले में तकरीबन सागर संभाग से लगभग समस्त जिलों से लोगों का आवागमन होता है गांव एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी मेला को देखने के लिए उत्साहित रहते थे। और मेला घूमने आते हैं लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि पुलिस की नाक के नीचे मेले में आने वाले लोगों के साथ ठगी हो जाती है चाहे वह सट्टे के रूप में हो या फिर विभिन्न तरह के खेल जो जनता को लूटने का काम करते हैं मेले में बड़े उत्साह से आते हैं लोग लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बीच मेले में जुआ जमा होता है

और लालच में आकर मेला देखने आए हुए लोग चाहे वह नाबालिक बच्चे हो या पुरुष वह भी खेलने लगते हैं और जो जेब में पैसे होते हैं उन पैसों को शातिर जुआरियों को गवा देते हैं अचंभे की बात है यह सब पुलिस की नाक के नीचे होता है इसी के कारण कई विवाद भी उत्पन्न होते हैं अभी पिछले दिनों लगभग 15 जनवरी को कुछ लोगों ने जुए का विरोध किया तो एकतरफा कार्रवाई करते हुए धारा 151 के तहत कार्रवाई भी थोपी गई जिन पर कार्रवाई की वह साफ-सुथरी छवि के बच्चे ही थे और उनका पिछला रिकॉर्ड बहुत ही साफ सुथरा था उन्हें जेल भेज दिया गया और दूसरे पक्ष को बगैर कोई कार्यवाही के छोड़ दिया गया जिन बच्चों पर कार्रवाई हुई वह मजदूर वर्ग से हैं

 

पुलिस के ऐसे रवैया से आज भी वह बच्चे सदमे में हैं बच्चों का कहना था सिर्फ मेला देखने आए हुए थे भीमकुंड सूत्रों के हवाले से खबर बाजना थाना अंतर्गत अवैध रूप से दर्जनों गांव जैसे नया खेरा छान कंजरा ढिमरमा सोबे मल्हर चोपरा और अनेकों गांव शामिल है एवं ढाबे शामिल है जहां पर पुलिस प्रशासन के सहयोग से शराब का अवैध धंधा फल-फूल रहा है बालू माफिया भी दिन रात रेत का अवैध उत्खनन कर रहे हैं

बाजना थाने की स्थिति बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है पूर्व में रहे टीकाराम कुर्मी की कोशिश रही की अपराधों को कोशिश भर पनपने ना दिया जाए लेकिन अभी कुछ महीने पहले अमिता अग्निहोत्री के पदभार संभालते ही अवैध रूप से चलाए जा रहे धंधे पनपने लगे हे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व में भी थाना प्रभारी अमिता अग्निहोत्री अन्य थानों में भी चर्चा में रही और उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े होते रहे हैं ताज्जुब की बात तो यह है कि 15 फरवरी को कुछ मेला देखने हुए आऐ बच्चों पर 151 कार्रवाई थाना प्रभारी द्वारा थोपी गईऔर वरिष्ठ अधिकारी को जिसकी सूचना भी नहीं दी गई कहने को तो बहुत संवेदनशील हैं अपने आप में थाना प्रभारी अमिता अग्निहोत्री फिर ना जाने क्यों अवैध रूप से चल रहे धंधे फल फूल रहे हैं इससेे समस्त पुलिस स्टाफ पर सवाल उठ रहे हैं

इनका कहना है
मुझे आपके माध्यम से जानकारी मिली है और जो 15 जनवरी को धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई उस संबंध में भी मुझे कोई जानकारी नहीं है मैं पूरे मामले की जानकारी करता हूं और जी जानकारी सत्य तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी
एसडीओपी बड़ामलहरा
शशांक जैन

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button