IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News मंत्री भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से मिलेगी सागर को एक और सौगात

 जल्द ही सागर से भोपाल के बीच दौड़ेंगी बैटरी चालित बसें कम किराया होगा, भोपाल के रोज तीन फेरे लगाएंगी बसें

 रिपोर्टर बलराम बारोलिया सागर मध्य प्रदेश

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से बहुत जल्द जिलेवासियों को बैटरी से चलने वाली शून्य उत्सर्जन बसों से यात्रा करने की सुविधा मिलने वाली है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के समन्वय से इन बसों का संचालन स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत होगा। बस संचालन का कॉन्ट्रेक्ट ग्रीन सेल नाम की कंपनी को मिला है। ग्रीन ग्रोथ इक्विटी फंड के तहत इस कंपनी को देश में बैटरी से चालित बसों को ऑपरेट करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस कंपनी ने भोपाल-इंदौर के बीच बसों का संचालन शुरु कर दिया है। अब दूसरे फेज में सागर से भोपाल के बीच बस चलेंगी। इन बसों का किराया, चार्टड बस कंपनियों के मुकाबले में करीब 50 रुपए कम रहेगा। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि सागर-भोपाल के बीच कुल 12 बसों का संचालन होगा। सुबह से देर रात्रि के बीच दोनों तरफ से ये बसें नॉन स्टॉप तीन-तीन फेरे लगाएंगी। बसों में कुल 45 सीटें होंगी। बस की स्पीड, डीजल से चलने वाली बसों के समान रहेगी जो यात्रियों का औसतन 3.30 घंटे में भोपाल और सागर पहुंचा देंगीं। प्रत्येक बस सुरक्षा उपकरणों से लैस रहेगी। इसमें सबसे बड़ी सुविधा ये रहेगी, बस ड्राइवर की ऑनलाइन विजुअली मॉनीटरिंग की जाएगी। अगर कहीं पर भी ड्राइवर बस चलाने के दौरान मोबाइल पर बात करने या किसी प्रकार का व्यसन करेगा या सीट बेल्ट नहीं लगाने जैसी छोटी-बड़ी चूक करता है तो वार्निंग सायरन बज जाएगा।
इन बसों को चार्ज करने के लिए राजघाट रोड पर बन रहे सागर-जबलपुर-नरसिंहपुर बस स्टैंड पर चार्जिंग की सुविधा देने का प्लान है। जानकारी के अनुसार ये बस अधिकतम 30 मिनट में चार्ज हो जाती हैं। प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने बताया है कि जिले के लोगों को भोपाल जाने के लिए एक और विकल्प तैयार हो जाएगा। सबसे बड़ी बात ये है कि यह बसें बैटरी से संचालित हैं, जिससे हम बहुमूल्य खनिज तेल के साथ पर्यावरण भी बचाएंगे। सिटी बस सुविधा के बाद शहरवासियों के लिए यह बसें एक बड़ी सौगात होंगी। भविष्य में इन बसों को जबलपुर, नागपुर, खजुराहो आदि रूट पर भी चलवाने की कार्ययोजना बनाएंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button