Madhya Pradesh News भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देश बेअसर ! 3 ट्रक सरकारी गहूं गबन करने वाले ठेकेदारों पर नहीं हुई एफआईआर दर्ज !!
ठेकेदार पर 20 लाख का जुर्माना कर किया ब्लैक लिस्टिड, खुलेआम घूम रहे गवन करने वाले ठेकेदार !!

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
छतरपुर डिकौली और लखनगुवां समिति से 28 लाख का 3 ट्रक गेहूं ठेकेदार के द्वारा गायब करने के मामले में कुछ भ्रष्ट अधिकारी इस मामले में लीपापोती करते नजर आ रहे है। परिवहन ठेकेदार पर 20 लाख का जुर्माना ठोककर ब्लैक लिस्टिड तो कर दिया लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी 3 ट्रक सरकारी गेहूं गायब करने वाले परिहवन ठेकेदार सूर्यप्रताप सिंह, पेटी ठेकेदार नगर परिषद महाराजपुर अध्यक्ष पति महादेव खटीक पर ट्रक मालिक बिट्टू जैन व प्राईवेट दुकान मालिक बब्बल पर एफआईआर दर्ज नहीं कराई। इससे साफ जाहिर होता है कि कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के द्वारा ठेकेदारों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और कलेक्टर संदीप जीआर के सख्त निर्देश थे कि तीन ट्रक सरकारी गेहूं गबन के मामले में ठेकेदारों पर सख्त कार्यवाही की जाये लेकिन कुछ भ्रष्ट अधिकारी वरिष्ठ अधिकारियों पर भारी नजर आ रही है यहीं वजह है कि गबन के मामले में आज दिनांक तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई। 28 लाख रुपये का समिति से 3 ट्रक गेहूं का गबन करने वाले खुलेआम घूम रहे है। अब देखना यह है कि इस मामले को दबा दिया जाता है या फिर गबन करने वाले ठैकेदारों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।


Subscribe to my channel