IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News देवास जिले में 45 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों को हुआ समापन, खिलाडियों को किया पुस्कार वितरण

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश 

देवास 16 जून 2023/ खेल और युवा कल्याण व पुलिस प्रशासन के विभिन्न खेलों व जीवनोपयोगी कला प्रशिक्षण संबंधी 45 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के समापन व पुस्कार वितरण समारोह स्थानीय जिला पुलिस लाईन परिसर में हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता का ’’खिलाड़ियों के नाम संदेश’’ का वाचन जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने किया। जिसमें कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने योग व व्यायाम को दिनचर्या में सम्मिलित करने की अपेक्षा की। इस अवसर पर अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला ने कहा कि ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर सफलता की संस्कारधानी होते हैं। जहां व्यक्तिगत तथा सामाजिक जीवन में अनुशासन के साथ-साथ देश के प्रति कर्तव्य बोध का अमृतज्ञान हासिल होता है। उन्‍होंने कहा कि शिविर बच्चों को अनुशासन, गुरूओं का सम्मान व शरीर के प्रति हमारा कर्तव्य सिखाता है। क्योंकि कोई वनस्पति ऐसी नही जिसमें औषधीय गुण न हो, कोई मनुष्य ऐसा नहीं जिसमें सद्गुण न हो। शिविर में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के 35 विभिन्न खेल प्रशिक्षकों को टी-शर्ट व प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये। अतिथि द्वारा ’’फिट इंडिया मूव्हमेंट’’ में मिलेट्स-जैविक आहार प्रोडक्ट पर खिलाड़ियों को विशेष छूट देने वालो को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री यशवंत डागोर एवं आभार रणजीत सिंह ठाकुर रक्षित निरीक्षक पुलिस ने माना।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button