Madhya Pradesh News हरपालपुर पुलिस को बड़ी सफलता,चार किलो गांजा सहित एक गिफ्तार

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
हरपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांजे की एक बड़ी खेप पकडऩे में सफलता अर्जित की है। हरपालपुर की ओर से यूपी संपर्क क्रांति ट्रैन से एक व्यक्ति पिट्ठू बैग में लगभग साढे 4.100 किलो गांजा लाया जा रहा था। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार रूपए है। पुलिस ने गांजे को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी अमित सांघी के नेतृत्व में नशीले पदार्थों की तस्करी के विरोध चलाये जा रहे अभियान के थाना पुलिस को ट्रैन से हरपालपुर परिवहन किए जा रहे गांजे की सूचना प्राप्त हुई थी। हरपालपुर थाना प्रभारी जयवंत ककोडिया ने उक्त सूचना एसडीपीओ नौगॉव चंचलेश मरकाम को दी। जिसके बाद एसपी अमित सांघी एएसपी विक्रम सिंह के निर्देशन व एसडीपीओ नौगॉव के मार्गदर्शन मे आरोपी की घेराबंदी की गई और पुलिस ने हरपालपुर स्टेशन पर ट्रैन से उतरने के पश्चात से मुखबिर के बताए हुलिया अनुसार पिट्ठु बैग में गंजा लेकर इमलिया जा रहे संदेही आरोपी परसू कुशवाहा पिता टीकाराम कुशवाहा निवासी इमलिया को ट्रेन से उतने के पश्चात घेराबंदी कर दबोच लिया। आरोपी की तलाशी के दौरान पिठ्ठू बैग में 4.100 किलो गंजा जब्त किया। पकड़े गए आरोपी के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस के तहक अपराध दर्ज करने की कार्यवाही। आरोपी को पकडऩे में टीआई जयवंत ककोडिया एएसआई करण सिंह,आरक्षक मनोज,कन्हैया,बलराम,पुष्पेंद्र,श्यामसुंदर,संजय, की सराहनीय भूमिका रही।


Subscribe to my channel