देशब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

India News भारत नेपाल के व्यापारियों में छाई खुशी की लहर एक बार फिर मेहनत हुई सफल समाज सेवी रवि गुप्ता की।पलिया ही नहीं धनगढ़ी में बढ़ी भारी लोकप्रियता

 रिपोर्टर संजय सिंह लखीमपुर खीरी

अप्रैल-2022 से नेपाल सरकार ने देश में मंदी को देखते हुए लगभग 350/सामानों के आयात पर रोक लगा दी थी।तथा बाकी आयात पर L/C (बैंक द्वारा एडवांस पेमेण्ट) सिस्टम का नियम लगा दिया था।जिससे खुदरा व छोटा कारोबार करने वाले भारतीय व्यापारी बर्बादी के कगार पर पहुंच गये थे।और L/C सिस्टम से नेपाल के व्यापारी भी बहुत परेशान थे और L/C सिस्टम का भारी विरोध भी कर रहे थे।
व्यापारियों के इसी भारी विरोध को देखते हुए आज नेपाल सरकार ने इस नये L/C सिस्टम को हटा लिया है। इस संबंध में नेपाल राष्ट्र बैंक ने सर्कुलर भी जारी कर दिया है।


L/C सिस्टम के हटते ही नेपाल में कारोबार करने वाले भारतीय एवं नेपाल के व्यापारियों में खुशी माहौल है। दोनों देशों से जुड़े कारोबारी एक दूसरे के साथ खुशी मना रहे हैं।

पलिया के व्यापारियों की इस परेशानी को देखते हुए पलिया के बड़े समाजसेवी एवं भाजपा नेता श्री रवि गुप्ता भी इस L/C सिस्टम के खिलाफ नेपाल के व्यापारियों को एकजुट कर रहे थे और इस L/C सिस्टम को हटवाने के लिये सुदूर पश्चिम प्रदेश के मुख्यमंत्री, SP, DM (CDO) को ज्ञापन भी दे चुके हैं।
संजय सिंह ब्यूरो रिपोर्ट लखीमपुर खीरी

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button