IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News फोन पर बात कर घर से निकाला युवक, रेल्वे लाइन किनारे मिली पड़ा शव

युवक की हत्या करने की आशंका,शरीर पर चोटों के गंभीर निशान

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

 हरपालपुर  अज्ञात व्यक्ति के फोन कर बुलाने पर बाइक लेकर घर निकले युवक की लाश झाँसी मानिकपुर रेल्वे ट्रैक पर होम सिग्नल के पास पड़ी मिली। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान व वारदात स्थल को देख कर हत्या की आशंका जताई हैं। घटना स्थल को लेकर एमपी यूपी पुलिस सीमा विवाद में दो घण्टे उलझी रही। बाद में घटना स्थल यूपी सीमा में होने के चलते महोबकंठ थाना पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बना कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मर्ग कायम कर मामले की जांच शरू कर दी हैं। जानकारी अनुसार थाना क्षेत्रान्तर्ग नाउ पहारिया गॉव निवासी प्रवेश यादव पिता भरत यादव निवासी 35 वर्ष जो मंगलवार देर रात 9 बजे के लगभग अज्ञात किसी व्यक्ति के मोबाइल पर फोन आने पर उससे बात कर घर से बाइक लेकर हरपालपुर रेल्वे स्टेशन फोन करने वाले युवक से मिलने की बात अपनी पत्नी को कह कर निकला था। लेकिन युवक पूरी रात घर न पहुँचने पर परिजनों के अनहोनी की आशंका पर युवक की आसपास खोजबीन की पर युवक की कोई जानकारी नहीं लगी। जिसके बाद बुधवार शाम 5 बजे युवक के परिजनों ने हरपालपुर थाना पहुँच कर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में गुम इंसान की जांच करने मृतक के घर पहुंची थाना हरपालपुर पुलिस को सूचना मिली कि युवक की बाइक स्टेशन के पास खड़ी है जिसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुँची । खोजबीन करने पर युवक की लाश उत्तर प्रदेश के महोबकंठ थाना अंर्तगत बरेंडा गॉव के पास झाँसी मानिकपुर रेल्वे लाइन के पास पड़ा हैं। चूंकि घटना स्थल यूपी सीमा में होने के चलते हरपालपुर थाना पुलिस ने महोबकंठ थाना पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। सूचना पर वारदात स्थल पर पहुँची महोबकंठ पुलिस द्वारा शव को पंचनामा बनाने की कार्यवाही की। मृतक युवक के सिर एवं मुहं पर गहरे घाव थे।

किसी धारदार हथियार से युवक के सिर पर वार कर हत्या की गई। मौके पर एक घड़ी कांच की बोतल बिखरी पड़ी थी। साथ शर्ट भी फटी हुई पड़ी थी जो देखने में नई लग रही थी। आशंका जताई जा रही युवक की मौत से पहले बचाव के लिये संघर्ष किया हो। मृतक के चाचा हरिशंकर यादव ने बताया कि मंगलवार को किसी ठेकेदार से फोन आया उस ने स्टेशन मिलने बुलाया ऐसा प्रवेश ने अपने मित्र को बोलकर चलने को कहा था पर वो नही गया। बुधवार रात को इसकी लाश मिली है। किसी ने उस की हत्या की हैं। वही मामले में महोबकंठ थाना पुलिस द्वारा गुरुवार को मृतक के परिजनों से ये बोलकर तहरीर लेने से इंकार कर दिया कि जहाँ गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज उसी थाने में तहरीर दे। इस मामले एसओ महोबकंठ राकेश राय का कहना था कि परिजन थाने नही आये हैं। वही थाना हरपालपुर टीआई जयवंत ककोडिया का कहना था कि बुधवार को शाम युवक की गुमशुदगी की रिपार्ट दर्ज की थी। मंगलवार को किसी का फोन आने पर पत्नी को एक घण्टे में वापस आने की बोलकर घर बाइक से स्टेशन जाने की कहकर निकला था। मंगलवार रात बुधवार शाम तक परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर कोई जानकारी नहीं लगी तो परिवार के लोग थाने आकर मृतक के गुम होने की सूचना दी थी। जिसके बाद गुमसुदगी दर्ज की गई।थी

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button