IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News देवास जिले में आर्थिक सहायता राशि वितरण में अनियमितता पर 18 पटवारी और 02 लिपिकों पर होगी कार्यवाही

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने तहसीलदार टोंकखुर्द, सोनकच्‍छ, कन्‍नौद, सतवास और खातेगांव को संबंधित कर्मचारियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज दण्‍डात्‍मक कार्यवाही दिये निर्देश

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश

देवास जिले में राजस्‍व वर्ष 2018-19 से 2021-22 तक के मध्य प्राकृतिक आपदा में वितरित होने वाली आर्थिक सहायता राशि वितरण में आहरण संवितरण में अनियमितता पाये जाने पर जांच उपरांत राहत राशि वितरण में गबन होना पाया गया। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने तहसीलदार टोंकखुर्द, सोनकच्‍छ, कन्‍नौद, सतवास और खातेगांव को संबंधित कर्मचारियों के विरूद्ध आर्थिक सहायता राशि गबन संबंधित प्रकरण दर्ज दण्‍डात्‍मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।

दोषी कर्मचारियों में सहायक ग्रेड-3 तहसील टोंकखुर्द श्री राहुल माली, पटवारी समरथ जांगडे तहसील टोंकखुर्द, पटवारी (निलम्बित) श्री अनिल मालवीय तहसील टोंकखुर्द, पटवारी (निलम्बित) श्री अजय चौधरी तहसील सोनकच्‍छ, सहायक ग्रेड-3 (निलम्बित) श्री राहुल कर्मा तहसील कन्‍नौद, पटवारी प्‍यारसिंह सोलंकी तहसील सतवास, पटवारी रामोवतार जोलवाल तहसील सतवास, पटवारी रायसिंह देवडा तहसील खातेगांव, पटवारी (निलम्बित) श्री दिनेश सिसोदिया तहसील खातेगांव, पटवारी (निलम्बित) श्री दिलीप यादव तहसील खातेगांव, पटवारी (निलम्बित) श्री अमित कुशवाह तहसील खातेगांव, पटवारी(निलम्बित) श्री महेन्‍द्र मण्‍डलाई तहसील खातेगांव, पटवारी (निलम्बित) श्री भैयालाल नरगावे तहसील खातेगांव, पटवारी अनिल धुर्वे तहसील खातेगांव, पटवारी अनिरूद्ध तहसील खातेगांव, पटवारी अर्जुन वर्मा तहसील सतवास, पटवारी बंशीलाल डावर तहसील खातेगांव, पटवारी नन्‍दकिशोर शर्मा तहसील खातेगांव, पटवारी नवीन धीमान तहसील खातेगांव तथा पटवारी विकास सराठिया तहसील खातेगांव शामिल है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button