Madhya Pradesh News व्हालीवाल खिलाड़ी प्रियंका बेन और जिया मिश्रा ने बढ़ाया सागर का मान

रिपोर्टर बलराम बरोलिया सागर मध्य प्रदेश
66 वी राष्ट्रीय स्तर की शालेय व्हालीवाल प्रतियागिता 9 जून से 13 जून तक भोपाल मे आयोजित की गई। जिसमे खेल परिसर सागर में संचालित व्हालीवाल प्रषिक्षण केन्द्र की खिलाड़ी कु. प्रियंका बैन ने म.प्र. टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए क्वाटर फायनल तक खेला एवं कु. जिया मिश्रा ने 44वी सब जूनियर व्हालीवाल की राष्ट्रीय स्तर व्हालीवाल प्रतियोगिता नई दिल्ली में म.प्र. टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम ने वेस्ट डिफेन्सर (लिब्रो) खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए अहम भूमिका अदा की। दोनो खिलाड़ी खेल विभाग की प्रशिक्षक सीमा चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में व्हालीवाल खेल का नियमित रूप से प्रषिक्षण प्राप्त करती है। इनकी इस उपलव्धि पर जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप अविद्रा, जिला व्हालीबॉल संघ के अध्यक्ष राजा यादव, विभागीय प्रषिक्षक प्रेमनेती राय, संगीता सिंह, मंगल सिंह यादव, श्यामलाल पाल, उमेषचन्द्र मोर्य, नफीस खान, कार्यालयीन कर्मचारी महेन्द्र सिंह राजपूत, चंदन मोरे, रंजीत बैन, विवेक सेन सहित अन्य ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


Subscribe to my channel