IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News पशु विचरण मुक्त क्षेत्र सागर से डेयरी विस्थापन कार्य में आयी तेजी दो डेयरियों सहित दिन व रात में 73 पशुओं को शहर से बाहर शिफ्ट किया

 रिपोर्टर बलराम बरोलिया सागर मध्य प्रदेश

कलेक्टर दीपक आर्य एवं नगर निगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा पशु विचरण मुक्त क्षेत्र सागर से डेरियों को शहर से बाहर करने के कार्य को और तेज किया गया है। गुरूवार को सहायक आयुक्त राजेश सिंह राजपूत के नेतृत्व में पशु दल द्वारा कार्यवाही की गई जिसके तहत् 2 डेयरियों सहित 65 पशुओं को शहर से बाहर विस्थापित किया गया एवं रात्रि में 8 पशु सहित कुल 73 पशुओं को शहर से बाहर भेजा गया। नगर निगम के दल द्वारा तिरूपतिपुरम तिली वार्ड से संतोष ठाकुर, बिहारी के 16 पशु नगर निगम वाहन द्वारा तालचिरी गांव शिफ्ट किये एवं लखन पटैल तिली वार्ड को समझाईस के उपरांत उनके द्वारा 10 पशुओं को स्वेच्छा से शिफ्ट कराये इसके आलावा शहर के मुख्य मार्गो पर विचरण करते हुये 39 पशुओं को पकड़कर रेझवां, बरोदा, रहली गौशाला भेजा गया।

नगर निगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला ने शहर के सभी पशुपालकों से अनुरोध किया है कि वे डेयरी विस्थापन स्थल रतौना में आवंटित किये गये प्लाट पर शीघ्र कार्य पूर्ण करें तथा अपनी डेयरियों का संचालन प्रारंभ करें। जिन डेयरी संचालकों द्वारा रजिस्ट्री नहीं करायी है वे शीघ्र रजिस्ट्री करा लें। प्रशासन द्वारा पशुपालकों के हितों को दृष्टिगत रखते हुये सभी मूलभूत सुविधायें विस्थापन स्थल पर उपलब्ध करायी गई है। अधिकांश डेयरी संचालकों द्वारा शहर हित में सहयोग करते हुये विस्थापन स्थल पर कार्य प्रारंभ कर दिया है शेष पशुपालक भी सहयोग करें और अपना कार्य शीघ्र प्रारंभ करें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button