ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशव्यापार

Madhya Pradesh News भिण्ड निःशुल्क आयुष चिकित्सा परामर्श योग एवं जनजागृति शिविर संपन्न

धनवंतरी के चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया गया।

✍️रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन जिला भिण्ड मध्यप्रदेश

आयुष विभाग म.प्र. शासन भोपाल के आदेशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी के नेतृत्व में आयुष विभाग भिण्ड द्वारा निःशुल्क आयुष चिकित्सा परामर्श योग एवं जनजागृति शिविर का आयोजन विकासखण्ड मेहगांव के ग्राम जरपुरा में किया गया। जिसमें आयुर्वेद चिकित्सा लाभार्थी 128, होम्योपैथी चिकित्सा लाभार्थी 110, योग लाभार्थी 16, स्कूल शिक्षा छात्र स्वास्थ्य परीक्षण 63 कुल लाभार्थी संख्या 317 का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें बच्चों को योग सिखाया गया और उच्च रक्तचाप, गठिया वात, प्रतिश्याय, जीर्ण ज्वर, श्वास रोग, स्त्रीरोग, बच्चों से संबंधित रोग, उदररोग आदि रोगों का परीक्षण एवं निःशुल्क आयुर्वेदिक और होमोपेथिक औषधीय वितरण एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई।

परिसर में उपस्थित ग्रामीणजनों को आयुष विभाग के क्रियाकलापों में योग से निरोग,स्वर्ण प्राशन योजनाओं आदि की जानकारी दी गई। शिविर में सत्यभान नरवरिया (सरपंच ग्राम पंचायत मेगपुरा), शिविर प्रभारी, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, होमोपेथी चिकित्सा अधिकारी, आयुर्वेदिक कम्पाउण्डर, आदि के विशेष सहयोग से शिविर संपन्न हुआ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button