IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News दुर्घटना शौच के लिए गई महिला बाघ के हमले से घायल

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया :  जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में फिर बाघ के हमले से एक महिला घायल हो गई। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र धमोखर अंतर्गत आने वाले बदरेहल बीट के ददरा हार के पास आर एफ 101 में महिला शौच के लिए गई थी तभी वहीं झाड़ियों में छिपे बाघ ने हमला कर दिया। घायल महिला के पति महेन्द्र गिरी ने बताया कि मेरी पत्नी द्रोपती उम्र 32 वर्ष सुबह शौच के लिए गई थी तभी बाघ ने हमला कर दिया तो उसके चिल्लाने की आवाज सुन कर और महिलाएं चिल्लाने लगी तब हम लोग दौड़ कर गए तो वहां से बाघ तो भाग गया। फिर वन विभाग को सूचना दिए तब सूचना मिलते ही धमोखर परिक्षेत्राधिकारी विजय शंकर श्रीवास्तव और वनरक्षक तत्काल मौके पर पहुंच कर घायल को उमरिया जिला अस्पताल में लाकर भर्ती करवाया। घटना सुबह करीब 7 बजे आस पास की है। धमोखर रेंजर विजय शंकर श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि हम अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच कर जिला अस्पताल लाकर भर्ती करवाये और परिवार को तात्कालिक सहायता राशि एक हजार दिए हैं साथ ही जो भी खर्च लगेगा वह बाद में दिया जाएगा। गौरतलब है कि जिला लगभग ओडीएफ घोषित हो गया है हर घर मे शौचालय बनवाने के दावे किए जाते हैं तो वहीं यह घटना शौचालयों की पोल खोलती नजर आती है,

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button