IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News   त्योंथर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 70 के आदरणीय मतदाताओं से विनम्र अपील 

रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश

 मैं शास्त्री प्रसाद मिश्रा सेवानिवृत्त शिक्षक व वर्तमान में पत्रकार त्योंथर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 70 के जागरूक मतदाताओं, सुबुद्धजनों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा समाज के हर वर्ग के लोगों का ध्यान एक विशेष मुद्दे की ओर आकर्षित कराना चाहता हूं। आप लोग त्योंथर क्षेत्र के गौरव ख्यातिलब्ध वरिष्ठ पत्रकार आदरणीय श्री मधुकर द्विवेदी जी को तो जानते ही हैं। आपको यह बताते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है कि वे नवम्बर 2023 में होने वाले विधान सभा चुनाव में त्योंथर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरेंगे, जिसकी घोषणा उनके द्वारा चार साल पहले ही की जा चुकी है। हां, यह ज़रूर है कि वे किस पार्टी से आएंगे, यह तय नहीं हुआ है। आप खुद ही देख रहे होंगे कि श्री मधुकर जी पिछले चार वर्षों से त्योंथर क्षेत्र में निरन्तर सक्रिय हैं, सतत जनसंपर्क करते हैं और सबके दुख-सुख में हमेशा खड़े दिखते हैं। यूं तो वे विगत 40 वर्षों से त्योंथर क्षेत्र के लोगों की सेवा कर रहे हैं और किसी परिचय के मोहताज़ नहीं हैं। राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारिता जगत में सम्मानप्राप्त आदरणीय श्री मधुकर द्विवेदी जी अब प्रत्यक्ष रूप से राजनीति के क्षेत्र में आकर सेवा करना चाहते हैं। उनकी परिकल्पना है कि हमारा त्योंथर क्षेत्र मध्यप्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्रों में से विकास के मामले में एक मॉडल के रूप में जाना-पहचाना जाए। उनकी यह परिकल्पना तभी साकार रूप ले पाएगी, जब आप सब मिलकर विधायक के रूप में उनका चयन कर उन्हें विधान सभा में भेजेंगे। आदरणीय मित्रों! आज त्योंथर क्षेत्र को मधुकर द्विवेदी जैसे बुद्धिजीवी, सुयोग्य, नैतिक, जनप्रिय तथा स्वच्छ छवि के तेजस्वी व्यक्ति की जरूरत है, जो त्योंथर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता से काम करे और त्योंथर क्षेत्र की जनसमस्याओं के निदान कराने के साथ ही क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, विद्युत, पेयजल, पर्यटन, उद्योग तथा रोजगार मूलक नई योजनाएं ला सके। इस दिशा में संभवतः श्री मधुकर द्विवेदी ही कामयाब हो पाएंगे, इसमें कोई दो राय नहीं क्योंकि भोपाल से लेकर दिल्ली तक शासन-प्रशासन पर उनका खासा प्रभाव है। श्री द्विवेदी जी अक्सर कहा करते हैं कि त्योंथर क्षेत्र के लोग मुझे जो स्नेह-प्रेम, अपनापन, मान-सम्मान देते हैं, वह लोगों का बड़प्पन है और यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन होती है और जनता मेरे बारे में जो भी निर्णय लेगी, वह मुझे शिरोधार्य रहेगा। मधुकर जी कहते हैं कि हमने सब कुछ त्योंथर क्षेत्र की जागरूक जनता पर छोड़ दिया है। बहरहाल, विधान सभा का चुनाव नवम्बर 2023 में होगा लेकिन मैं त्योंथर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के आप सभी लोगों से विनम्र निवेदन कर रहा हूं कि समय आने पर आप लोग आदरणीय श्री मधुकर द्विवेदी जी का साथ दें, उनका समर्थन करें और उन्हें विधान सभा में भेजकर त्योंथर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र को गौरवान्वित करने की कृपा करें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button