Madhya Pradesh News राज्य स्तर वार्षिक कराते प्रशिक्षण शिविर सम्पन

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मण्डला मध्य प्रदेश
मण्डला जनजातीय कार्य विभाग छिंदवाड़ा द्वारा विभागीय अधिकृत कराते प्रशिक्षकों हेतु पांच दिवसीय कराते प्रशिक्षण कैम्प का आयोजन छिंदवाड़ा जिले के कन्या शिक्षा परिसर में किया गया था जिला कराते प्रमुख त्रिलोक डोंगरे की जानकारी अनुसार लगभग 12 जिलों से 100 ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षक इस प्रशिक्षण में हिस्सा लिए थे इस प्रशिक्षण कैम्प के मुख्य प्रशिक्षक श्री राजेन्द्र सिंह तोमर रमसा कराते के नोडल अधिकारी एवं मध्यप्रदेश स्पोर्ट्स कराते के अध्यक्ष एवं सहायक प्रशिक्षक श्री ओमकार मोहबे जी थे इस कैम्प का उद्देश्य रमसा एवं राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन के योजनांतर्गत बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण सबंधी बेसिक जानकारी दी गई एवं प्रशिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया गया कि बालिकाओं को कैसे प्रशिक्षण दिया जाना है मण्डला जिले से रामबकस मार्को,अकल सिंह मरावी,आदित्य धुर्वे एवं उपेंद्र मरकाम ने इस कैम्प में हिस्सा लिया था जो आने वाले समय मे रमसा एवं राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन के योजनांतर्गत बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।


Subscribe to my channel