Madhya Pradesh News देवास जिले में ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गठित दल 17 जून तक रहेंगे

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा मध्य प्रदेश
देवास, 15 जून 2023/ देवास जिले में ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच के निरीक्षण के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गठित दल सचिव श्री अमित कुमार एवं उप सचिव श्री पीसी गुप्ता 17 जून तक देवास जिले में भ्रमण पर रहेंगे।
मुख्यमंत्री नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन योजना से श्रीमती रजिया शाह को मिली 02 लाख रूपये की प्रोत्साहन सहायता राशि देवास, 15 जून 2023/ मुख्यमंत्री नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन योजना नि:शक्तजनों के जीवन में खुशियों की बहार ला रही है। मुख्यमंत्री नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन योजना में 02 लाख रूपये की प्रोत्साहन सहायता राशि उनके सुखी एवं मंगलमय जीवन के लिये प्रदान की जाती है। देवास जिले के ग्राम दुदवास की रहने वाली श्रीमती रजिया शाह अस्थिबाधित दिव्यांग है। इन्हें सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन योजना में राशि 02 लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि मिली है। श्रीमती रजिया शाह बताती है कि योजना का लाभ मिलने एवं योजना में प्रोत्साहन राशि मिलने से उनके जीवन में कई उल्लेखनीय बदलाव आएं हैं। यह योजना उनके लिए मददगार बन रही है।
पहले परिस्थिति बहुत खराब थी, लेकिन शासन की महत्ती योजना से जीवन में खुशियों की बहार आ गई है। योजना से लाभार्थी होने से वे और उनका पूरा परिवार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहा है।


Subscribe to my channel