IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News  चोरो के हौसले बुलंद, चोरी की घटना में बढ़ोत्तरी

रिपोर्टर अजय कुमार राव भेरूंदा सीहोर मध्यप्रदेश

भैरूंदा  क्षेत्र के ग्राम लाड़कुई में बढ़ रही चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए सिरदर्द बन रही है, वही आमजन में पुलिस की कार्यप्रणाली से विश्वास उठ रहा है, पूर्व में ग्राम लाड़कुई में चोरी की घटनाएं हुई लेकिन पुलिस ने इन चोरो को पकड़ने में विफल रही, कारण यह कह सकते है कि कही ना कही पुलिस की उदानसीनता से इनकार नही किया जा सकता है भैरूंदा क्षेत्र का बड़ी आबादी वाला ग्राम लाड़कुई जहां पुलिस चौकी स्थापित है परंतु पुलिस की सुस्त कार्यवाही चर्चा का विषय बनी हुई है, ग्राम लाड़कुई में पूर्व में चोरी की घटनाएं घटित हुई, इन चोरी का खुलासा पुलिस नही कर पाई, और ना ही पुलिस कोई गम्भीरता दिखाई गई जिसका नतीजा यह रहा कि जिस दुकान में विगत वर्ष पूर्व चोरो ने दुकान का ताला तोड़कर सामान को अस्त-व्यस्त किया, वही दुकान में दोबारा चोरो ने धाबा बोल दिया और सोने-चांदी के आभूषण सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया, इसके अलावा पूर्व में भी ग्राम लाड़कुई के सीहोर मुख्य मार्ग पर राधे-राधे किराना में चोरी हुई थी, जिसका भी पुलिस ने अभी तक खुलासा नही किया, जिस कारण कही ना कही लाड़कुई पुलिस की उदानसीनता व सुस्त कार्यवाहियों से अपराधियों में पुलिस का खोफ नजर नही आ रहा है और चोरी की वारदातों में इजाफा हो रहा है। बीती रात्रिकालीन में ग्राम के मध्य दुर्गा मंदिर के सामने बाबा ज्वेलर्स पर चोर ने नकदी के साथ हजारों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी देते हुए बाबा ज्वेलर्स के संचालक शुभम सोनी ने बताया कि बीती रात दुकान मंगलकर सब अपने कमरों में जाकर सो गए, वही चोर द्वारा ऊपर से लोहे चादर हटाकर दुकान में दाखिल हुआ और सोने चांदी के आभूषण के साथ नकदी पर हाथ साफ कर निकल गया। सुबह जब उठकर देखा तो दुकान अस्त-व्यस्त पाई गई, जिसकी सूचना चौकी लाड़कुई को दी गई। दुकान संचालक शुभम ने यह भी बताया कि इससे पूर्व भी एक बार चोर द्वारा दुकान में चोरी का प्रयास किया जा चुका है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button