IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News जनापेक्षा किशन सिंह ठाकुर ने सम्हाला पदभार

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया   ज्ञात हो कि उमरिया नगर पालिका की मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योति सिंह का शासन के आदेश  के अनुसार नगर परिषद नौरोजाबाद के लिए स्‍थानान्‍तरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर नगर परिषद नौरोजाबाद जिला उमरिया में पदस्थ सी0एम0ओ0 किशन सिंह ठाकुर का स्थानान्तरण उमरिया नगर पालिका परिषद के लिए किया गया था। जिसमें श्री ठाकुर ने आज अपरान्ह पश्चात मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद उमरिया का पदभार ग्रहण कर कार्यभार संभाल लिया है। उल्लेखनीय है कि श्री ठाकुर पूर्व में लगभग 3-4 माह उमरिया नगर पालिका के कार्यवाहक सी0एम0ओ0 के तौर पर कार्य कर चुके है।

किशन सिंह ठाकुर एक अनुभवी और वरिष्ठ अधिकारी के रूप में जाने जाते है। श्री ठाकुर जिले के चंदिया, नौरोजाबाद नगर परिषद में अपनी सेवाऍ दे चुके है। जनापेक्षा है कि श्री ठाकुर के उमरिया नगर पालिका का पदभार संभालने के बाद निश्चित तौर पर नगर के विकास में गति आयेगी और लोगों को पेय जल भी समय पर उपलब्ध होने के साथ किसी भी कार्य के लिए नगर पालिका के चक्कर बेवजह नही लगाने पड़ेंगे.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button