IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News प्रयोगशाला सहायक एवं प्रभारी विज्ञान शिक्षको का चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

 रिपोर्टर बलराम बरोलिया सागर मध्य प्रदेश

समग्र शिक्षा अभियान के अतंर्गत जिले में पदस्थ समस्त हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के प्रयोगशाला सहायक प्रयोगशाला प्रभारी विज्ञान शिक्षकों का प्रायोगिक कार्य संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण जिला शिक्षा अधिकारी अखलेश पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अभय श्रीवास्तव एवं प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी उत्कृष्ट विद्यालय सुधीर तिवारी उपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी श्री पाठक ने कहा कि इस प्रशिक्षण में जो भी प्रायोगिक कार्य से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उसे विद्यालय में जाकर जुलाई माह से ही प्रायोगिक कार्य कराना है। अभय श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षक पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें और इसका लाभ विद्यार्थियों तक अवश्य पहुँचे। इसकी मानीटरिंग जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं वरिष्ठ कार्यालय से भी होगी।

प्राचार्य सुधीर तिवारी ने कहा कि प्रयोग के दौरान ही बच्चे पूर्ण रूप से सीख पाते हैं। कक्षा में तो सिर्फ ज्ञान प्राप्त होता है। सुनकर उतना अच्छा नहीं सीखा जा सकता जितना करके सीखते हैं मास्टर ट्रेनर श्री आर.पी. अग्निहोत्री ने कहा कि जिले में 11 विकासखंडो से 324 शिक्षकों को 3 बेचो में विभाजित कर गणित, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान के प्रयोग किस प्रकार से किये जाते हैं एवं प्रयोगशाला को कैसे व्यवस्थित किया जाता हैं। उक्त प्रशिक्षण 24 जून तक चलेगा। प्रशिक्षण में सुधा शर्मा, राजीव तिवारी, अनुराग चतुर्वेदी, शीलू चौबे, पुष्पा लोधी, अभिलाषा द्विवेदी, अंकित शुक्ला मास्टर ट्रेनर हैं।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button