ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News OYO होटल में रस्सी से गला दबाकर लड़की की हत्या करने वाले आरोपी को सेक्टर 31 पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी 1 दिन के पुलिस रिमांड पर

प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने शक के चलते की थी युवती की हत्या

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

 फरीदाबाद : डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए सेक्टर 31 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र व उनकी टीम ने हत्या के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम आकाश(24) है जो फरीदाबाद की शिव कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमें आरोपी ने एक 23 वर्षीय युवती की गला दबाकर हत्या कर दी थी। सूचना मिलते ही एसीपी क्राइम अमन यादव और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को घटनास्थल से ही काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी युवती को पिछले करीब 8 साल से जानता था। आरोपी आकाश दिल्ली की एक कंपनी में अकाउंटेंट का काम करता है। आरोपी को शक था कि युवती किसी और लड़के से बात करती है। इसके चलते उसने युवती को एनएचपीसी चौक के पास स्थित दा लाइमस्टोन ओयो होटल में बुलाया। आरोपी सुबह करीब 11:00 बजे युवती को होटल में लेकर गया जहां पर उसका युवती के साथ झगड़ा हो गया और उसने रस्सी से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस द्वारा आरोपी को मौके से काबू करके थाने लाया गया और युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले किया गया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग रस्सी बरामद की जा चुकी है। मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में पूछताछ जारी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button